बिहार में कैबिनेट का हुआ विस्तार, नीतीश कुमार ने कई मंत्रियों के विभागों में किया फेरबदल, देखें पूरी सूची

बिहार में कैबिनेट का विस्तार
Bihar Cabinet Expansion : बिहार में कैबिनेट के विस्तार के बाद अब विभागों का बंटवारा होना है। बीजेपी के मंत्रियों की प्रस्तावित विभागों की लिस्ट जारी हो गई है। कई मंत्रियों के विभागों में फेरबदल हुआ है। वहीं इस फेरबदल को विधानसभा चुनाव के हिसाब से बहुत अहम माना जा रहा है। क्योंकि इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा होना है जिसको देखते हुए नीतीश सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। तो आइए जानते हैं कि किस मंत्री का कौन सा विभाग प्रस्तावित हुआ है।
मंत्रियों के नाम और उनके विभाग देखें
सम्राट चौधरी– वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग
विजय कुमार सिन्हा- कृषि विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग
प्रेम कुमार- सहकारिता विभाग
रेणु देवी- पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग
मंगल पांडेय- स्वास्थ्य विभाग एवं विधि विभाग
नीरज कुमार बबलू- लोक स्वास्थ्य एवं अभिनियंत्रण विभाग
नीतीश मिश्रा- उद्योग विभाग
नितिन नवीन- पथ निर्माण विभाग
जनक राम- अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग
हरि साहनी- पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
कृष्णनंदन पासवान- गन्ना उद्योग विभाग
केदार गुप्ता- पंचायती राज विभाग
सुरेंद्र मेहता- खेल विभाग
संतोष सिंह- श्रम संसाधन विभाग
संजय सरावगी- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
सुनील कुमार- पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
राजू कुमार सिंह- पर्यटन विभाग
मोती लाल प्रसाद- कला संस्कृति एवं युवा विभाग
जीवेश कुमार मिश्रा- नगर विकास एवं आवास विभाग
विजय कुमार मंडल- आपदा प्रबंधन विभाग
मंटू सिंह- सूचना प्रौद्योगिकी विभाग
संतोष सुमन- लघु जल संसाधन विभाग
पहले नितिन नवीन के पास था नगर विकास विभाग
नितिन नवीन से नगर विकास मंत्रालय वापस ले लिया गया है और अब उन्हें पथ निर्माण विभाग दिया गया है। बता दें कि विजय सिन्हा के पास पहले पथ निर्माण विभाग था। नगर विकास मंत्रालय का नया प्रभार बीते बुधवरा को शपथ लेने वाले बीजेपी के विधायक जीवेश मिश्रा को दिया गया है।
संतोष सुमन से दो विभाग लिए गए वापस
जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन के पास तीन विभागों की जिम्मेदारी थी। उनसे अब दो मंत्रालय सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और आपदा प्रबंधन विभाग ले लिए गए हैं। मंटू सिंह को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग दिया गया है। विजय मंडल को आपदा प्रबंधन विभाग दिया गया है। मंगल पांडेय से कृषि विभाग वापस लेकर विजय सिन्हा को ट्रांसफर गया है। विधि विभाग का प्रभार मंगल पांडेय को दिया गया है।
वहीं विजय कुमार सिन्हा से कला संस्कृति एवं युवा विभाग लेकर 26 फरवरी को शपथ लेने वाले मोती लाल प्रसाद को इस विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
यह भी पढ़ें : महाकुंभ के समापन पर प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी, सफाई अभियान का किया नेतृत्व, गंगा पूजा में हुए शामिल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप