
Republic Day : पटना के गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में राज्यपाल के अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कई मंत्री पहुंचे हैं।
देशभर में आज 76वां गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया जा रहा है। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में इस मौके पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने झंडा फहराया। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार और प्रदेश के कई अन्य मंत्री भी कार्यक्रम में मौजूद हैं। बीस कंपनियों की परेड निकाली जा रही है। जिसकी राज्यपाल सलामी ले रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान 15 झाकियां भी निकाली जाएगी। गणतंत्र दिवस को लेकर गांधी मैदान के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
गतिविधियों पर नजर रखी जा रही
गांधी मैदान के गेट नंबर चार पांच व छह और सात से आम लोगों की एंट्री की व्यवस्था की गई है। वहीं गेट नंबर आठ झांकियों के लिए रिजर्व किया गया है। वहीं गेट नंबर दस से वीआईपी लोगों की एंट्री हो रही है। इस कार्यक्रम के दौरान निगरानी के लिए सीसीटीवी और वीडियोग्राफी की जा रही है। गांधी मैदान में 128 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिसके जरिए अंदर और बाहर आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। गांधी मैदान और आसपास में बीस मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा यहां 500 से अधिक पुलिसकर्मियं की ड्यूटी लगाई गई है। गांधी मैदान के आसपास चार एंबुलेंस के साथ डॉक्टर और पारा मेडिकल स्टॉफ भी तैनात किया गया है। इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट भी हो रहा है।
वाहनों की एंट्री पर रोक
गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव भी किए गए हैं। कार्यक्रम खत्म होने तक गांधी मैदान के चारों तरफ वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई गई है। कार्यक्रम खत्म होने तक न्यू डाकबंगला से एसपी रोड में वाहनों की एंट्री बंद की गई है। वहीं डाकबंगला चौराहे से गांधी मैदान चिल्ड्रन पार्क तक कार्यक्रम खत्म होने तक एंट्री बंद है। कोतवाली से पुलिस लाइन तब पूर्व की तरफ जाने वाले सभी रास्ते कार्यक्रम खत्म होने तक बंद रहेंगे।
यह भी पढ़ें : पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें वजह
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप