Biharबड़ी ख़बर

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कांग्रेस को घेरा, कहा – ‘आंबेडकर का अपमान…’

Lalan Singh : केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने पटना में मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा है। ललन सिंह ने रविवार को कहा कि पंडित नेहरू से लेकर अब तक कांग्रेस ने हमेशा बीआर आंबेडकर का अपमान किया है, जबकि यह भाजपा है, जिसने बाबासाहेब को उचित सम्मान दिया है।

ललन सिंह ने धक्का – मुक्की कांड पर बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी वहां (मकर द्वार) हर दिन प्रदर्शन करती थी और हम उस रास्ते से गुजरते थे. जब एनडीए के लोग उस दिन प्रदर्शन कर रहे थे तो वही दरवाजे से प्रवेश करने का प्रयास करना उनके इरादे को स्पष्ट करता है, क्योंकि उनका उद्देश्य केवल धक्का-मुक्की करना था।

https://twitter.com/ANI/status/1870811443970682898

जानें क्या है मामला

दरअसल, आंबेडकर को लेकर संसद का माहौल गर्म है। एक तरफ आंबेडकर के अपमान को लेकर बीजेपी प्रदर्शन किया दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी संसद परिसर में मार्च निकाला। यह प्रदर्शन संसद के मकर द्वार पर हो रहा था। इसी दौरान धक्का मुक्की कांड हुआ। बीजेपी सांसदों ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने धक्का दिया है। राहुल गांधी का कहना है कि हम लोगों को अंदर जाने से रोका गया और घक्का – मुक्की भी हुई। अब वापस आते हैं। इसमें बीजेपी के दो सांसद घायल हो गए हैं। इसके साथ ही मल्लिकार्जुन खरगे ने भी लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है। पत्र लिखा है कि उनको धक्का दिया गया।

यह भी पढ़ें : Rajasthan : पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के काफिले की गाड़ी पलटी, कई पुलिस कर्मी घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button