Bihar : पशुपति के बेटे यश राज ने बढ़ाई चिराग की टेंशन, बिहार में सियासी पारा हुआ हाई

Bihar

Bihar

Share

Bihar : पशुपति पारस की पार्टी रालोजपा ने प्लानिंग के तहत सक्रियता बढ़ा दी है। राजधानी पटना में 19-20 नवंबर को हुई मैराथन बैठक के बाद रालोजपा सुप्रीमो व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के पुत्र यश राज उर्फ मुस्कान पासवान ने अलौली में बैठक की है। लोजपा के स्थापना दिवस 28 नवंबर को शहरबन्नी पहुंचने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है।

लोजपा ने एकाएक सक्रियता बढ़ा दी है। पटना में 19-20 नवंबर को हुई मैराथन बैठक के बाद रालोजपा सुप्रीमो व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के पुत्र यश राज उर्फ मुस्कान पासवान ने रविवार को अलौली में बैठक की है। उन्होंने लोजपा के स्थापना दिवस पर 28 नवंबर को शहरबन्नी (रामविलास पासवान के पैतृक गांव) पहुंचने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है।

चुनावी तैयारी के रूप में

अलौली में घूमकर लोगों से भी शहरबन्नी आने की अपील की। सोमवार से यश राज ने अलौली विधानसभा क्षेत्र के चातर से आमंत्रण यात्रा शुरू की है। यश राज ने कहा कि स्थापना दिवस समारोह के बाद अलौली विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव जाएंगे। इसे राष्ट्रीय लोजपा की 2025 में अलौली (सुरक्षित) विधानसभा सीट से चुनावी तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

संभावना से इनकार नहीं

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक पारस अपने पुत्र यश राज को यहां से चुनाव लड़ाना चाह रहे हैं। हालांकि रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल कहते हैं- यश राज के रग-रग में राजनीति है। वे एक बड़े राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके चुनाव लड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

हमारी पार्टी में पूर्णत: आंतरिक लोकतंत्र है। बताते चलें कि पशुपति कुमार पारस अलौली विधानसभा से कई बार विधायक रह चुके हैं। यह उनका गृह क्षेत्र है। पशुपति कुमार पारस अलौली विधानसभा क्षेत्र से 7 बार विधायक रहे हैं। उन्होंने जनता पार्टी की टिकट पर 1977 में दिग्गज कांग्रेस नेता मिश्री सदा को हराया था। उसके बाद 2010 तक लगातार अलौली विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया।

सभी राजनीतिक पार्टी को आमंत्रण

रामविलास पासवान के निधन बाद लोजपा विभाजित हो गई। रालोजपा व लोजपा(रामविलास) बनी। रालोजपा की कमान रामविलास पासवान के अनुज पशुपति कुमार पासवान के हाथों में है। जबकि लोजपा(रामविलास) की कमान स्मृति शेष रामविलास पासवान के पुत्र केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के पास है। इधर रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल कहते हैं-रामविलास पासवान की विरासत को बचाने और आगे बढ़ाने की लड़ाई हम लड़ रहे हैं।

28 नवंबर को शहरबन्नी में लोजपा की स्थापना दिवस कार्यक्रम के साथ उस दिन स्मृति शेष पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और सांसद स्मृति शेष रामचंद्र पासवान की प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर बिहार के सभी राजनीतिक पार्टी को आमंत्रण भेजा गया है।

यह भी पढ़ : Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, इन बातों का रखें खास ध्यान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप