Other Statesक्राइम

सीएम योगी को जान से मारने की धमकी के आरोप में फातिमा खान को मुंबई पुलिस ने किया गिरफतार

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी मुंबई पुलिस को मिली है। मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह धमकी मुंबई पुलिस को मैसेज को जरिए मिली है। इस धमकी भरे मैसिज में सीएम योगी की बाबा सिद्दीकी की तरह हालत करने की बात कही गई है। साथ ही 10 में इस्तीफा देने की भी बात कही है, जिसमें बात न मानने पर जान से मारने की धमकी है।

आपको बता दें कि सीएम योगी को जो धमकी मिली है वह मुंबई पुलिस को एक मैसेज के जरिए मिली है। मैसेज भेजने वाले की जांच में जुटी मुंबई पुलिस ने धमकी देने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने धमकी देने वाली महिला की शिनाख्त कर ली है। आरोपी महिला से इस मामले में पूछताछ की जा रही है।

आरोपी की पहचान

मुंबई पुलिस ने सीएम योगी को मारने की धमकी देने के आरोप में एक 24 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। महिला ने अपना नाम फातिमा खान बताया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला फातिमा खान पढ़ी लिखी है, लेकिन मानसिक रूप से अस्थिर है।

ख़बर अपडेट की जा रही है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में पेपर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 200 फायरकर्मी की 6 घंटे चली मशक्कत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button