बड़ी ख़बर

Gujarat : ‘मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए…’ राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने दिलाई शपथ

Gujarat : आज सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती है। इसी पर गुजरात में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। पीएम मोदी ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और स्टैचू ऑफ यूनिटी को श्रद्दांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक तरफ आज हम एकता का उत्सव मना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दीपावली का भी पावन पर्व है। दीपावली दीपों के माध्यम से पूरे देश को जोड़ती है।

पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ आज हम एकता का उत्सव मना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दीपावली का भी पावन पर्व है। दीपावली दीपों के माध्यम से पूरे देश को जोड़ती है। मैं ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर सभी देशवासियों को बहुत बधाई देता हूं। इस बार का राष्ट्रीय एकता दिवस अद्भुत संयोग लेकर आया है। एक तरफ आज हम एकता का उत्सव मना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दीपावली का भी पावन पर्व है। दीपावली दीपों के माध्यम से पूरे देश को जोड़ती है, पूरे देश को प्रकाशमय कर देती है। अब तो दीपावली का पर्व भारत को दुनिया से भी जोड़ रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि अनेक देशों में इसे राष्ट्रीय उत्सव की तरह मनाया जा रहा है। मैं सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं। मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं, जो सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता और कार्यों द्वारा संभव हुआ. मैं अपने देश की सुरक्षा सुनिश्चि

LAC Patrolling : जल्द देपसांग और डेमचोक में शुरू होगी पेट्रोलिंग, भारत और चीन की सेनाएं दोनों इलाकों से पीछे हटीं..

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button