Ramleela :  रामलीला में नजर आएंगे फिल्मी सितारे, मिस यूनिवर्स इंडिया बनेंगी…

Ramleela

Ramleela

Share

Ramleela : आज शारदीय नवरात्र का पहला दिन है। आज से ही रामनगरी अयोध्या में रामलीला का मंचन हो रहा है। इस रामलीला में फिल्मी सितारों के साथ-साथ लोक कलाकार हिस्सा लेते है। इस बार यह रामलीला कुछ खास होने वाली है। मिस यूनिवर्स इंडिया रिया सिंघा माता सीता का किरदार निभाने वाली है। इसी कड़ी में रवि किशन समेत 42 फिल्मी सितारे रामलीला में हिस्सा लेंगे।

मिस यूनिवर्स इंडिया रिया सिंघा ने अपने किरदार को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ये साल उनके लिए बेहद खास है। भगवान राम की कृपा है कि उन्हें अयोध्या में राम लीला में किरदार निभाने का मौका मिला है। किरदार को लेकर उन्होंने कहा, ये मेरे लिए बड़ी बात है और मैं बेहद खुश हुं। साथ ही रामलीला आयोजन समिति का धन्यवाद किया।

रामलीला में फिल्मी सितारे

अयोध्या रामलीला में इस बार 42 फिल्मी सितारे हिस्सा लेंगे। रवि किशन केवट का किरदार निभाएंगे, मनोज तिवारी बाली का किरदार निभाएंगे, राकेश बेदी राजा जनक, गायिका मालिनी अवस्थी शबरी, भाग्यश्री वेदमती, रजा मुराद अहिरावण, राज माथुर भरत का किरदार निभाएंगे। इन कलाकारों के अलावा अन्य लोग है जो रामायण के किरदार निभाएंगे।

अयोध्या में रामलीला का मंचन हर साल होता है लेकिन इस बार खास माना जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार अयोध्या में रामलीला अयोजित हो रही है।

दूरदर्शन पर लाइव

अयोध्या में सरयू नदी के किनारे श्रीराम आडिटोरियम में रामलीला का आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक चलेगा। इसका आयोजन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक होगा। इसे  दूरदर्शन पर लाइव भी देख सकते है।

यह भी पढ़े : अरविंद केजरीवाल खाली करेंगे सरकारी आवास, AAP सांसद अशोक मित्तल के आवास पर रहेंगे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप