Uttar Pradeshबड़ी ख़बर

Akhilesh Yadav : ‘रंग को देखकर कोई भड़कता है तो…’,अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर साधा निशाना

Akhilesh Yadav : गौरतलब है कि सीएम योगी ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि टोपी लाल, लेकिन कारनामे काले” हैं। इसी को लेकर अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट किया और सीएम योगी पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा कि जनता की संसद का प्रश्नकाल, प्रश्न- लाल और काले रंग को देखकर भड़कने के क्या-क्या कारण हो सकते हैं? दो-दो बिंदुओं में अंकित करें।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रश्नगत ‘लाल’ और ‘काले’  रंग के संदर्भ में क्रमवार, इसके कारण निम्नवत हो सकते हैं. ‘लाल रंग’ मिलन का प्रतीक होता है। उत्तर- रंगों का मन-मानस और मनोविज्ञान से गहरा नाता होता है. यदि कोई रंग किसी को विशेष रूप से प्रिय लगता है तो इसके विशेष मनोवैज्ञानिक कारण होते हैं और यदि किसी रंग को देखकर कोई भड़कता है तो उसके भी कुछ नकारात्मक मनोवैज्ञानिक कारण होते हैं।

‘इस रंग का सकारात्मक संबंध है’

अखिलेश यादव ने कहा कि जिनके जीवन में प्रेम-मिलन, मेल-मिलाप का अभाव होता है। वो अक्सर इस रंग के प्रति दुर्भावना रखते हैं. लाल रंग शक्ति का धारणीय रंग है, इसीलिए कई पूजनीय शक्तियों से इस रंग का सकारात्मक संबंध है लेकिन जिन्हें अपनी शक्ति ही सबसे बड़ी लगती है वो लाल रंग को चुनौती मानते हैं। इसी संदर्भ में ये मनोवैज्ञानिक-मिथक भी प्रचलित हो चला कि इसी कारण शक्तिशाली सांड भी लाल रंग देखकर भड़कता है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की बड़ी बैठक…PM मोदी भी मौजूद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button