Biharराजनीति

प्रशांत किशोर का ऐलान, कहा- 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जनसुराज पार्टी, तेजस्वी पर भी भड़के पीके

Bihar News : बिहार के पटना में जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा, “2025 में जन सुराज 243 सीटों पर लड़ेगा और कम से कम 40 सीट पर महिलाओं को आगे किया जाएगा। हमने ये भी कहा है कि 2030 में 70-80 महिलाओं को जन सुराज से नेत्री बनाया जाएगा। ये कोई महिला प्रकोष्ठ की बैठक नहीं थी ये महिलाओं को सही मायनों में नेत्री बनाने का प्रयास है। जब तक महिलाओं को आर्थिक आजादी नहीं मिलेगी तक उनकी बराबरी की भागीदारी संभव नहीं है… 2025 में जब जन सुराज की सरकार बनेगी तब एक के अंदर किसी को मजबूरी में 10-12 हजार की नौकरी के लिए बिहार छोड़ कर नहीं जाना पड़ेगा हमने इसका पूरा खाका तैयार कर लिया है।”

https://twitter.com/AHindinews/status/1827631887558300125

महिला प्रकोष्ठ की बैठक के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि यह महिला प्रकोष्ठ की बैठक नहीं थी। यह सही मायने में महिलाओं को नेता बनाने का प्रयास था। जब तक महिलाओं को आर्थिक आजादी नहीं मिलेगी तब तक उनकी बराबरी की भागीदारी संभव नहीं है। दूसरी बात यह है कि महिलाओं को रोजी रोजगार करने के लिए चार प्रतिशत गारंटी पर लोन मिले। इसलिए जनसुराज का अभियान है कि महिलाओं को जीतकर विधानसभा पहुंचाया जाए। 2025 में जब जनवरी जनसुराज सरकार बनी तो 10-12 हजार की नौकरी के लिए किसी को बिहार छोड़ने पर मजबूर नहीं होना पड़ेगा। हमने इसका पूरा खाका तैयार कर लिया है। 

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी पर साधा निशाना

बिहार के विकास को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा दिए गए बयान के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि  अगर तेजस्वी यादव जाति, रंगदारी, शराब माफिया, अपराध पर बोलते हैं तो टिप्पणियां की जा सकती हैं। लेकिन, अगर वह विकास मॉडल पर चर्चा करते हैं तो यह हास्यास्पद है। वह पिछले 15 वर्षों से सत्ता में हैं, उन्हें पता नहीं है कि जीडीपी और जीडीपी वृद्धि क्या है। वह बिहार के विकास की कहानी के बारे में बात कर रहे हैं, जब छह महीने पहले तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम थे। बिहार उनके लिए स्विट्जरलैंड था और छह महीने बाद बिहार गटर बन गया है। अगर आज नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल हो जाते हैं, तो बिहार उन्हें फिर से अच्छा लगने लगेगा।

ये भी पढ़ें: ‘महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य पाप, कोई भी दोषी हो बचना नहीं चाहिए’, लखपति दीदी रैली में बोले PM मोदी  

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button