Other States

Nana Patole : विधानसभा चुनाव को लेकर नाना पटोले का बयान, कहा – ‘सीट शेयरिंग के मुद्दे पर होगी चर्चा’

Nana Patole : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में सियासत गर्म है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने राज्य की महायुति सरकार पर तीखा प्रहार किया। नाना पटोले ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का एक ही उद्देश्य है कि आज महाराष्ट्र का स्वाभिमान बेचने वाली जो सरकार महाराष्ट्र में है उसे सत्ता से परास्त करना है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस का एक ही उद्देश्य है कि आज महाराष्ट्र का स्वाभिमान बेचने वाली जो सरकार महाराष्ट्र में है उसे सत्ता से परास्त करना है। सीट शेयरिंग के मुद्दे पर चर्चा होगी और चर्चा के माध्यम से उसमें रास्ता बनाया जाएगा। MVA सुचारू रूप से सीट शेयरिंग के मुद्दे का हल निकालेगी।

नाना पटोले ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के बयान को लेकर कहा कि क्या बोल रहा है। उससे हमें नहीं भटकना है। कांग्रेस की भूमिका स्पष्ट है। कांग्रेस को राज्य के किसानों की हालत को लेकर चिंता है। केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार, गलत नीतियों के कारण किसान महाराष्ट्र में आत्महत्या कर रहे हैं। इसलिए कांग्रेस के लिए जनता के प्रश्न इस तरह के बयानों से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।

ये भी पढ़ें : ‘विपक्ष को जो करना है करने दीजिए, 2029 में NDA आएगा, मोदी जी आएंगे..’, चंडीगढ़ में बोले गृह मंत्री अमित शाह

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button