UP NEWS : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘यूपी आम महोत्सव 2024’ में लिया भाग

UP NEWS : सीएम योगी ने शुक्रवार को अवध शिल्प ग्राम में उत्तर प्रदेश आम महोत्सव – 2024 का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में कृषि निर्यात राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह,मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त डा देवेश चतुर्वेदी भी मौजूद थे। इस दौरान सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश आम उत्पादन में देश में अग्रणी है, लेकिन अब हमें बढ़ती हुई आबादी के अनुरूप क्वालिटी दोनों को बनाए रखने के लिए लगातार काम करना होगा।
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आम उत्पादन में देश में अग्रणी है। दुनिया के मार्केट में उत्तर प्रदेश का आम छा जाए इसके लिए हमें इस प्रकार के महोत्सव के माध्यम से जो जानकारी मिले उसको हमें अपने यहां प्रारंभ करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आम की कहां से निर्यात करने की संभावनाएं बन सकती हैं और किन-किन देशों के लिए बन सकती है, हमें उन देशों तक अपनी पहुंच को बनाना ही पड़ेगा। सीएम योगी ने कहा कि आपको इस बात के लिए आश्वस्त करता हूं कि डबल इंजन की सरकार आपके हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करेगी। देश के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान और बागवानों के पशुपालकों के हितों के संवर्धन के लिए जिस प्रकार की योजनाएं बनाई हैं वह एक किसान की एक बागवान की आमदनी को कई गुना बढ़ाने में मददगार होगी।
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बागवान केवल 3:15 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में 58 लाख मीट्रिक टन आम का उत्पादन करते हैं। देश के कुल आम उत्पादन का 25 से 30 प्रतिशत आम उत्पादन अकेले उत्तर प्रदेश में होता है। पिछले वर्ष उद्यान विभाग की टीम मास्को गई थी। इसमें लखनऊ और अमरोहा के किसान गए थे। वहां पर टीम ने आम महोत्सव का आयोजन किया था, जिसमें किसानों को आर्डर भी मिला था। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने भारत सरकार के सहयोग से प्रदेश के किसानों के लिए सहारनपुर, अमरोहा, लखनऊ और वाराणसी में चार पैक हाउस बनाए हैं।
120 किस्म के विशेष आम की प्रदर्शनी
कार्यक्रम में सीएम योगी ने आम प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। 120 किस्म के विशेष आम की प्रदर्शनी लगी। विभिन्न प्रजातियों व उनके उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी में 120 किस्म के विशेष आम रखे गए। साथ ही आम ट्रक को हरी झंडी भी दिखाई, जिसमें भरे आम विभिन्न देशों को निर्यात होंगे। इसके अलावा उन्होंने प्रगतिशील आम के किसानों को सम्मानित किया और 12-14 तक चलने वाले इस महोत्सव में आम खाने की प्रतियोगिता और प्रशिक्षण सेमीनार का आयोजन किया गया है।
प्रजातियों की प्रदर्शनी
महोत्सव में लगभग 700 से अधिक आम की प्रजातियों की प्रदर्शनी लगी। आम महोत्सव में यूपी के साथ ही मध्य प्रदेश, उत्तराखण्ड, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत कई राज्यों के आम के किसान पहुंचे, वहीं अलग अलग राज्यों के उद्यान प्रतिनिधि और आम की खेती करने वाले विशेषज्ञ भी पहुंचे हैं। इस कार्यक्रम में कृषि निर्यात राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह,मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त डा देवेश चतुर्वेदी भी मौजूद थे।
रिपोर्ट : राहुल
ये भी पढ़ें : UP: पूर्व सांसद जयाप्रदा को रामपुर कोर्ट से बड़ी राहत, आचार संहिता के उल्लंघन मामले में बरी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप