
UPNEWS: जितिन प्रसाद ने उत्तर प्रदेश की सरकार के लोक निर्माण विभाग के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल जितिन प्रसाद को केंद्र में जिम्मेदारी मिली है। 9 जून को उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली थी। इसी कारण से यह इस्तीफा दिया है। उन्हें उद्योग, वाणिज्य और सूचना मंत्रालय के राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी है। जितिन प्रसाद को उत्तरप्रदेश के ब्राह्मण चेहरे तौर पर देखा जाता है।
आपको बता दें कि जितिन प्रसाद उत्तर प्रदेश की पीलीभीत लोकसभा सीट से सांसद हैं। 9 जून को मोदी सरकार ने शपथ ली उनके साथ ही जितिन प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ली। उनको उद्योग और सूचना मंत्रालय के राज्यमंत्री और वाणिज्य की जिम्मेदारी मिली है। जानकारी के लिए बता दें कि 2004 में कांग्रेस पार्टी से चुनाव मैदान में उतरे और उन्हें जीत मिली। वहीं 2014 में जितिन प्रसाद ने धौरहरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2017 की विधानसभा चुनाव की बात करें तो इस चुनाव में उन्हें हार मिली। इसके अलावा 2019 लोकसभा चुनाव में भी हार मिली। 2021 में जितिन प्रसाद ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद उन्होंने भाजपा को ज्वॉइन किया। इसके बाद 2022 में उन्हें योगी सरकार में शामिल किया गया। इसमें वो पीडब्ल्यूडी मंत्री बने।
UP: मेरठ में भीषण सड़क हादसा, खड़े खराब ट्रक में घुसी कार, 3 लोगों की माैत, 7 घायल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप