Uttarakhandराज्य

वनाग्नि की घटनाओं पर एक्शन मोड में वन विभाग, शरारती तत्वों से कड़ाई के साथ निपटने का फैसला

Uttarakhand: उत्तराखंड में वन विभाग जंगलों की आग को लेकर बड़ी चुनौती से जूझ रहा है। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं के जंगल धू-धू कर चल रहे है। वही वन विभाग अगजनी की चुनौतियों को देखते हुए अब शरारती तत्वों से कड़ाई के साथ निपटने का फैसला कर चुका है।

Uttarakhand: दरअसल उत्तराखंड में वन विभाग ने अब तक 196 केस दर्ज किए हैं। यह केस जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं। इसमें कुल 23 आग की घटनाएं ऐसी हैं, जिन्हें लगाने वालों का वन विभाग ने पता लगा लिया है। इन मामलों में कुल 29 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 176 केस अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं।

खास बात यह है कि इस बार वन विभाग ने जंगलों में आग के लिए सीधे तौर पर डीएफओ को जिम्मेदार बताया है। साथ ही जंगलों में लगने वाली आग के लिए डीएफओ को खुद मौके पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, उत्तराखंड में आग की घटना से अब तक दो लोग झुलस चुके हैं। जिसमें से एक व्यक्ति की मौत की खबर है, हालांकि अभी विभाग इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Sahil Khan Arrested: महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा एक्शन, एक्टर साहिल खान गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button