‘हम दो हमारे एक, देश में नहीं चलेगा चार बीवी और चालीस बच्चे’, साक्षी महाराज ने दिया बड़ा बयान
Lok Sabha Election 2024: यूपी के उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। लोकसभा चुनाव के बीच उन्होंने एक बार फिर विवादित बयान दिया है, जिसके बाद सियासी पारा हाई हो गया है। एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि अब चार बीवी और चालीस बच्चे नहीं चलेगा, अब दो काम रह गए हैं, मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे तो दो काम करने के बाद ही बीच में आएंगे।
साक्षी महाराज लगातार दो बार से उन्नाव सीट से बीजेपी के सांसद रहे हैं। पार्टी ने इस बार फिर से उन्ही पर विश्वास जताते हुए टिकट दिया है। इन दिनों वो अपने क्षेत्र में लगातार चुनाव प्रचार और जनसभाएं कर रहे हैं। बुधवार को विधानसभा भगवन्त नगर के बीघापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए साक्षी महाराज अपनी पुरानी फॉर्म में नजर आए।
साक्षी महाराज ने दिया विवादित बयान
साक्षी महाराज ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा एक काम है जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना, अब हम दो हमारे दो, हम दो हमारे एक जो भी कानून बनेगा एक कानून बनेगा। उन्होंने भरे मंच से कहा कि देश में चार बीवियां और चालीस बच्चे नहीं चलेंगे. जमीन कम होती जा रही है और देश की जनसंख्या बढ़ती जा रही है, कहा रहेंगे क्या खाएंगे क्या पैदा करेंगे। उन्होने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बना राष्ट्रीय हित में आवश्यक है।
यह भी पढ़ें: UP News: एटा में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, 4 की मौत
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप