Other States

Ram Mandir: PM की अपील पर शिमला में BJP ने चलाया सफाई अभियान, कांग्रेस पर बोला हमला

Ram Mandir: पीएम मोदी ने देशवासियों से देश भर के मंदिरों में सफाई अभियान चलाने का आवाह्न किया है। ये अभियान 14 जनवरी से 22 जनवरी यानि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा तक चलेगा। इसी कड़ी में शिमला के प्रसिद्ध कालीबाड़ी मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी मंदिर परिसर की सफाई की। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आम जनता को भी इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया और साथ ही राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर भी हमला बोला।

जनता बढ़-चढ़कर हो अभियान में शामिल

Ram Mandir: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि राम जन्मभूमि अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा होना हमारे लिए परम सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 14 से 22 जनवरी तक अपने-अपने क्षेत्र में मंदिरों की सफाई करने का आह्वान किया था। इसी कड़ी में आज शिमला के कालीबाड़ी मंदिर में सफाई अभियान चलाया गया है। जयराम ठाकुर ने प्रदेश की जनता से भी आग्रह किया कि वे भी बढ़-चढ़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस आह्वान का हिस्सा बनें और अपने आसपास के मंदिरों में स्वच्छता रखें।

कांग्रेस की स्थिति हास्यास्पद-जयराम

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम छाकुर ने इस दौरान कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज से देश में भारत जोड़ो न्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं। कांग्रेस की ये यात्रा अर्थविहीन है। जयराम ठाकुर ने कहा कि देश मजबूत नेतृत्व के साथ आगे बढ़ रहा है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने कहा कि इन सब चीजों का कोई ओचित्य नहीं है और कांग्रेस की स्थिति देश भर में हास्यास्पद बन चुकी है।

जयराम ठाकुर ने सभी प्रदेशवासियों से अपील भी की है। उन्होंने अपने आसापास के सभी तीर्थस्थलों को साफ रखने की अपील की है।

शिमला से योगराज शर्मा कि रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: Agriculture news: हिमाचल सरकार की नई पहल, 150 युवा जापान में सीखेंगे खेती की नई तकनीक

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button