मनोरंजनवायरल

Rashid Khan Death: संगीत सम्राट उस्ताद राशिद खान ने 55 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा…

Rashid Khan Death: बॉलिवुड के दिग्गज संगीत सम्राट उस्ताद राशिद खान का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने 55 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बता दें, कि उस्ताद राशिद खान प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे, जिसके लिए कोलकाता के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। और वह वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। डॉक्टर्स की तमाम कोशिशों के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

बताया जा रहा है कि, पिछले महीने सेरेब्रल अटैक आने के बाद उस्ताद राशिद खान की तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई थी। उन्होंने शुरुआत में टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में इलाज कराया। फिर बाद में उन्होंने कोलकाता के एक हॉस्पिटल में अपना इलाज जारी रखने का विकल्प चुना। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले महीने निजी अस्पताल में भर्ती होने के बाद से उनकी हालत ठीक हो रही थी। और आज उन्होंने पूरी दुनिया को अलविद कर गए।

ये भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/national/mamata-banerjee-on-ram-mandir-mamata-banerjees-first-statement-on-ram-mandir-said-i-swear-by-god-allah/

FOLLOW US ON: https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button