
Health News: सर्दियां आते ही लोग गर्म पानी पीना शुरू कर देते हैं। जो हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। वहीं आयुर्वेद में रोज सुबह गुनगुना पानी पीने के फायदों के बारे में बताया गया है। दिन की शुरूआत आप कम से कम एक गिलास गर्म पानी पीने से जरूर करें। ऐसा रोज करने से आपको कई चमत्कारी लाभ मिलेंगे।
आइए जानते हैं उन फायदों के बारे में…
कफ की परेशानी होती है दूर
ठंड के मौसम में अधिकतर लोगों को कफ की दिक्कत हो जाती है। ऐसे में आप अपने दिन की शुरूआत गर्म पानी से करें। इससे आपके गले को बहुत आराम मिलेगा। कफ के दौरान अगर गले में दर्द है तो इससे भी राहत मिल जाएगा। कफ से आराम पाने के लिए पानी ज्यादा गर्म करें। आप इसमें नमक मिलाकर गरारे भी कर सकते हैं।
सिर्फ गर्म पानी हेल्थ के लिए हानिकारक
वहीं हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सुबह उठकर सिर्फ गर्म पानी पीने से आपको सेहत संबंधी दिक्कत हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि आप गर्म पानी में नींबू, घी, हल्दी या शहद मिलाकर पिएं।
गुनगुना पानी के फायदे
कहा जाता है कि गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीने से आंतो को हेल्दी रखा जा सकता है। इससे वेट लॉस के प्रोसेस को फास्ट किया जा सकता है। गर्म पानी पीने से मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है। सुबह सुबह गर्म पानी पीने से पेट से जुड़ी दिक्कतें जैसे कि ब्लोटिंग, पेट दर्द, एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्याओं से आराम मिल सकता है। दिन की शुरूआत गर्म पानी से करने से स्किन भी ग्लोइंग बनती है।
ये भी पढ़ें : https://hindikhabar.com/state/bihar/manish-kashyap-news-in-hindi/
FOLLOW US ON : https://twitter.com/HindiKhabar