
Arvind Kejriwal Punjab Visit
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal Punjab Visit) ने इंडिया गठबंधन दलों में शामिल विपक्षी दलों की टेंशन बढ़ा दी है। बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी मांग की है। सीएम के इसी ऐलान के कारण विपक्षी दलों की टेंशन बढ़ गई हैं।
सीएम केजरीवाल ने किया ऐलान
बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मांग किया है। जिसमें उन्होनें पंजाब की 13 लोकसभा सीटों को मांग की। इसमें सीधा संदेश कांग्रेस पार्टी समेत इंडिया गठबंधन को दिया है। इस मांग को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि इस फैसले से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच की तकरार एक बार फिर बढ़ने की जानकारी सामने आ सकती है।
पंजाब की लोकसभा सीटों की मांग
सीएम केजरीवाल ने पंजाब की 13 लोकसभा सीटों की मांग की है। बता दें कि प्रदेश में कांग्रेस और आप पार्टी की मुकाबले की टक्कर है। पिछले चुनाव में कांग्रेस को हरा कर सत्ता की कुर्सी को आप पार्टी ने अपने नाम किया था। कहा जा रहा है कि बीते चुनाव के मद्देनजर ही इस बार 13 सीटों की मांग की जा रही है। हालांकि CM केजरीवाल का यह फैसला कांग्रेस पार्टी को मंजूर नहीं है।
जल्द होगी अगली बैठक
बता दें कि इंडिया अलायंस की अगली बैठक से पहले सीएम केजरीवाल ने यह बड़ी बात कही है। इस से पहले कांग्रेस ने भी दिल्ली में सभी 7 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही थी। जिसके बाद अब अरविंद केजरीवाल की ओर से यह बड़ी मांग रविवार को की है। कहा जा रहा है कि सीएम के इस मांग से इंडिया एलायंस की टेंशने बढ़ने वाली है।
कांग्रेस पर किया जमकर वार
पंजाब में कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान एक बार फिर सीएम केजरीवाल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होनें जनता के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि कांग्रेस ने इतना भ्रष्टाचार किया है कि 10 चीजों को 100 में बेच डाला है। उन्होनें कहा कि आज 10 रुपये की चीज 8 रुपये में मिलती है। बिजली का भी बिल शुन्य हो गया है।
Follow Us On: https://twitter.com/HindiKhabar