धर्म

Chandra Grahan 2023: आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें शुरू होने का समय

Chandra Grahan 2023: आज साल 2023  का आखिरी चंद्रग्रहण लगने वाला है। साल का आखिरी सूर्यग्रहण 14 अक्टूबर को लगा था जिसके ठीक 14 दिन बाद चंद्रग्रहण लगने वाला है। आखिरी सूर्य ग्रहण के ठीक 14 दिन बाद आज शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। शरद पूर्णिमा का हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा महत्व है। शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा से निकलने वाली किरणें अमृत के समान मानी जाती हैं। यही वजह है कि इस दिन लोग खुले आसमान के नीचे खीर बनाकर रखते हैं। हालांकि इस बार शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण की छाया पड़ने के कारण आसमान से अमृत नहीं बरसेगा।

भारत में कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण?

पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण 28/29 अक्टूबर को रात्रि 01 बजकर 06 मिनट से शुरू होगा और देर रात्रि 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। कुल मिलाकर 1 घंटे और 16 मिनट का चंद्र ग्रहण लगेगा। वहीं उपच्छाया से पहला चंद्र स्पर्श रात 11:32 पर है। इसका सूतक शाम 04:06 मिनट से शुरू हो जाएगा। 28 अक्तूबर को साल 2023 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इसके पहले साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को वैशाख पूर्णिमा वाले दिन लगा था। यह चंद्र ग्रहण दुनिया भर के कई हिस्सों में देखा गया था।

ये भी पढ़ें:Rashifal: तुला और कन्या राशि वालों के लिए दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य का हाल

Related Articles

Back to top button