
Uttar Pradesh: बरेली से एक सनसनी वारदात सामने आई है। दरअसल, जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष और सिरौली चेयरमैन मिर्जा अशफाक सकलैनी व उनके तीन साथियों के खिलाफ दलित उत्पीड़न और अपहरण की कोशिश के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर पत्नी का फर्जी वोट बनवाने का आरोप
सिरौली के रहने वाले सोनू सागर ने पिछले दिनों डीएम शिवाकांत द्विवेदी से शिकायत की थी। आरोप था कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने फर्जी तरीके से अपनी पत्नी का सिरौली में वोट बनवा लिया। उन्होंने डीएम से चुनाव निरस्त करने की मांग की थी। 21सितंबर को चेयरमैन पति ने घेरा, जातिसूचक शब्दों से किया अपमानित सिरौली में मोहल्ला गढ़ी के रहने वाले सोनू सागर ने बताया कि 21 सितंबर को वह आंवला जा रहे थे। इसी दौरान चेयरमैन और कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने तीन अन्य साथियों के साथ उन्हें घेर लिया। उनके साथ मारपीट की। अपहरण की कोशिश कर जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया।
इसकी घटना की शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस अधिकारियों को ट्वीट कर कार्रवाई न होने पर आत्महत्या की चेतावनी दी थी। इसके बाद सिरौली थाने में कांग्रेस जिलाध्यक्ष और उनके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
(बरेली से रूपेंद्र कुमार की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें: UP: छह साल की मासूम से दरिंदगी, बचाने के बजाय पीड़िता का वीडियो बनाते रहे लोग