
RJD Workers Fight: बड़ी खबर बिहार के मोतिहारीं से सामने आई है। जहां राजद कार्यकर्ताओं और नेताओं में जमकर लात घूंसे चले हैं। गांधी सभागार कुछ देर के लिए कुरुक्षेत्र बन गया। बर्चस्व को लेकर विवाद हुआ। इसमें लालू परिवार के नजदीकी माने जाने वाले विनोद श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष व विधायक मनोज यादव के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया।
RJD Workers Fight: विनोद श्रीवास्तव पक्ष का एक कार्यकर्ता घायल
इस बीच मंच से कूद कर विधायक मनोज यादव ने विनोद श्रीवास्तव के कार्यकर्ताओ की पिटाई शुरू कर दी। देखते-देखते दोनों नेताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में विनोद श्रीवास्तव का एक कार्यकर्ता घायल हो गया। हलाकि कुछ देर बाद अन्य नेताओं के समझाने पर हंगामा शांत हो गया।
नामचीन मंत्रियों से सामने हुआ हंगामा
सबसे बड़ी बात तो ये है कि यह हंगामा, बिहार सरकार के नामचीन मंत्रियों के सामने हुआ। इस दौरान मंत्री इसराइल मंसूरी, विधि मंत्री शमीम अहमद, पार्टी के वरिष्ठ नेता श्याम रजक के अलावा अन्य नेता मौजूद थे।
RJD Workers Fight: एकजुट करने को हुए कार्यक्रम में ही बैठने को लेकर गुत्थम-गुत्थी
राजद ने अतिपिछड़ा समुदाय के लोगों को एकजुट करने के लिए मोतिहारी में सम्मलेन का आयोजन किया था। इसमें बिहार सरकार के कई मंत्री और राजद नेता शामिल हुए थे। इस बीच गांधी सभागार में पहुंचते ही विनोद श्रीवास्तव के कार्यकर्ता उनके जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। कार्यक्रम में देरी से पहुंचने के कारण विनोद श्रीवास्तव को आगे की कतार में जगह नहीं मिली।इसके बाद उनके कार्यकर्ता नाराज हो गए।
दावेदारी पेश करने को पहुंचे थे समर्थकों के साथ
जिसके बाद विवाद इस कदर आगे बढ़ा कि देखते-देखते मारपीट हो गई। इसके पहले विनोद श्रीवास्तव राजद के टिकट पर मोतिहारी से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। वह अपनी दावेदारी के लिए समर्थकों के काफिले से साथ कार्यक्रम में पहुंचे थे।
रिपोर्टः सुजीत, संवाददाता, मोतिहरी, बिहार
ये भी पढ़ें:RAJU IN BJP: जेडीयू के प्रदेश महासचिव समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल