Bengal: CM ममता बनर्जी ने चंद्रयान-3 मिशन पर दिया बड़ा बयान, ISRO की टीम पूरे देश की

Bengal: CM ममता बनर्जी ने चंद्रयान-3 मिशन पर दिया बड़ा बयान, ISRO की टीम पूरे देश की

Bengal: CM ममता बनर्जी ने चंद्रयान-3 मिशन पर दिया बड़ा बयान, ISRO की टीम पूरे देश की

Share

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने चंद्रयान-3 को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की कामयाबी पूरे देश को गर्व करने वाला बात है। उन्होंने कहा कि ISRO की टीम पूरे भारत की है। उनकी कड़ी मेहनत देश की तरक्की को दिखाती है जो लोगों, वैज्ञानिकों और अर्थशास्त्रियों की वजह से आई है, न कि किसी पार्टी की वजह से।

क्या कहा चंद्रयान-3 को लेकर ममता ने?

ममता बनर्जी ने ट्वीट करते हुए आगे लिखा, “इस मिशन में बंगाल समेत देशभर के वैज्ञानिकों ने काफी योगदान दिया है। मैं उन सभी के प्रयासों की सराहना करती हूं, जिन्होंने भारत के चंद्र अन्वेषण को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कड़ी मेहनत की है। चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने के करीब है। हम सभी को एक साथ खड़े होकर इसकी सफल सॉफ्ट लैंडिंग के लिए जयकार करनी चाहिए।”

बता दें कि चंद्रयान- 3 की लैंडिंग में अब कुछ ही घंटे रह गए हैं। इसके लिए ISRO पूरी तरह तैयार है। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का देशवासी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। चंद्रयान अभी चांद की सतह से करीब 25 किलोमीटर ऊपर है। इसे चांद की सतह पर उतारना है। यह काम बुधवार शाम पौने छह बजे शुरू होगा और शाम 6 बजकर 4 मिनट पर इसे कंप्लीट कर लिया जाएगा। 19 मिनट में लैंडिंग का यह पूरा ऑपरेशन 4 चरणों में होगा। कल ये 19 मिनट हिंदुस्तान की तकदीर तय करेंगे।

ये भी पढ़ें:ममता बनर्जी ने की बड़ी घोषणा, इमाम और पुरोहितों की बढ़ाई सैलरी, भत्ते में 500 रुपये की हुई वृद्धि

अन्य खबरें