Almora: भारत छोड़ो आन्दोलन के अवसर पर आम जन के लिए खोला गया कारागार का नेहरू वार्ड

Share

भारत छोड़ो आन्दोलन की 82वीं वर्षगांठ अगस्त क्रांति के अवसर पर अल्मोड़ा की ऐतिहासिक जेल में आज आज़ादी के वीर सपूतो को याद कर धूम धाम से मनाया गया। अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर साल भर के बाद आज जिला कारागार को आम जन के लिए खोला गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, प्रशासन और जेल के अधिकारियों ने आज़ादी के वीर सपूतो को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।

आपको बता दें कि अल्मोड़ा की एैतिहासिक जेल आज़ादी के आन्दोलन की गवाह रही थी। जिला जेल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत, विक्टर मोहन जोशी सहित कद्दावर आजादी के वीर सपूत बंदी रहे। जबकि प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के नाम से यहां पर एक नेहरू वार्ड भी बनाया गया है। नेहरू वार्ड में नेहरू पुस्तकालय, रसोई है। साथ ही उनकी चारपाई, लोटा, थाली, कुर्सी और चरखा आज भी याद के रूप में संजोया हुआ है।

अल्मोड़ा जिला जेल में सुरक्षा कारणों के चलते नेहरू वार्ड में जाना मना है। आम जनता के लिए केवल अगस्त क्रांति के दिन जेल का नेहरू वार्ड खोला जाता है। स्थानीय जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग जेल को ऐतिहासिक धरोहर घोषित करने की मांग कर रही है।

रिपोटर-हरीश भण्डारी

ये भी पढ़ें: Mussoorie: कांग्रेस ने अगस्त क्रांति दिवस पर शहीदों और आंदोलनकारियों को किया याद

अन्य खबरें