Delhi NCR

Delhi: DGCA अधिकारी और उनकी पत्नी ने अपने घर पर की आत्महत्या

Delhi: DGCA के 37 वर्षीय अधिकारी और उनकी पत्नी की दक्षिणी दिल्ली में अपने आवास पर आत्महत्या करने से मौत हो गई है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान अजय पाल सिंह और मोनिका के रूप में हुई है।

आपको बता दें कि ये  दक्षिणी दिल्ली के ट्रांजिट कैंप हुडको प्लेस में रहते थे। सिंह ने DGCA में ऑपरेशन मैनेजर के रूप में काम किया।

पुलिस के अनुसार, सिंह की पत्नी ने उन्हें घर पर आत्महत्या करने के बाद बेहोशी की हालत में पाया था। हालांकि, सिंह को उनकी पत्नी मोनिका अस्पताल ले गईं लेकिन उन्हें वहां मृत घोषित कर दिया गया था। जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “प्रारंभिक जांच के बाद महिला घर लौटी और दरवाजा बंद कर लिया।”

महिला द्वारा दरवाजा नहीं खोलने पर पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) को गुरुवार देर रात करीब 2.49 बजे कॉल मिली थी। यह कॉल आशीष तिवारी ने की थी। आपको बता दें कि आशीष अजय पाल सिंह का दोस्त था। दरवाजा सुरक्षा गार्ड ने तोड़ा था।“ पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा।

रूम के अंदर मोनिका फर्श पर बेहोश पड़ी थी और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उसे सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने कहा, “दोनों शव सफदरजंग मुर्दाघर में हैं। जोड़े ने नवंबर 2022 में शादी की थी और एक पुलिस टीम इस कदम के पीछे के कारण का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है। घर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हआ है।”

Related Articles

Back to top button