
पन्ना: पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस चीफ कमलनाथ पन्ना के अजयगढ़ पहुंचे । कहां स्वच्छ छवि वाले को देंगे कांग्रेस से टिकट। पन्ना को बताया अवैध उत्खनन का गढ़, कहा हमारे 15 महीने का हिसाब मांगने वाले 90 माह का हिसाब नहीं दे रहे हैं। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि कमलनाथ की चक्की देर से चलती है, लेकिन बारीक पिसती है।
कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने और चुनाव के नजदीक सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ अपने नेताओं के साथ पन्ना के अजयगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है, कहा भारतीय जनता पार्टी 90 महीने का हिसाब नहीं दे रही और हमसे 15 महीने का हिसाब चाहती है। उन्होंने कहा कांग्रेस में स्वच्छ छवि वालों को सर्वे कराकर ही टिकट दिया जाएगा।
साथ ही कमलनाथ ने भाजपा को आड़े हाथों लिया और कहा भाजपा के पास अब कार्यकर्ता नहीं बचे इसलिए सरकारी अधिकारियों को लेकर यात्रा निकाल रहे हैं। बतादें की कमलनाथ यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि पन्ना मैं बड़ी संख्या में रेत का अवैध उत्खनन चल रहा है जिसमें बड़े-बड़े लोग शामिल है। अब पन्ना अवैध उत्खनन का गढ़ बन चुका है। वहीं मंच से जनता को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि जब मेरी सरकार बनी थी तो भ्रष्टाचार अपराध में नंबर वन प्रदेश दिया था मैंने काम करना शुरू किया और हमारी सरकार गिरा दी। हमने किसानों का कर्जा माफ करना शुरू किया। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चुनौती दी कि मंच पर खड़े हो जाइए मैं अपना हिसाब देता हूं। आप अपना हिसाब दीजिए कमलनाथ ने भाजपा की विकास यात्रा को विनाश यात्रा का नाम दिया कलेक्टर पन्ना के वायरल वीडियो का भी जिक्र किया जो विकास यात्रा के दौरान 25 साल तक भाजपा का साथ देने की बात कर रहे हैं।
उन्होंने मंच से कलेक्टर को चेतावनी दी कहां तुम गिनती गिन लो कितने महीने रहोगे साथ ही उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि कमलनाथ की चक्की देर से चलती है पर बहुत बारीक पीसती है। उन्होंने कहा मोदी जी ने दो करोड़ रोजगार नहीं दिए शिवराज ने प्रदेश को महंगाई और बेरोजगारी दी शिवराज सिंह चौहान केवल बोलते अच्छा है और वह कलाकारी भी करते हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में भर्ती हो जाना चाहिए और वही अभिनय करें क्योंकि वह अभिनय करने में माहिर हैं।
रिपोर्ट- अमर सिंह
ये भी पढ़े: MP: आरक्षण को लेकर करणी सेना v/s भीम आर्मी आमने सामने, भाजपा की बढ़ी मुश्किलें