Madhya Pradeshबड़ी ख़बर

Ramcharitmanas: रामचरितमानस पर बयानबाजी जारी, जया किशोरी ने कही ये बात

Ramcharitmanas: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस पर दिए गए विवादित बयान पर बवाल थमता नहीं दिख रहा है। दरअसल, रामचरितमानस की प्रतियां जलाने की खबरें भी सामने आ रही हैं। इन सबके बीच कथावाचक जया किशोरी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के नागदा शहर में जया किशोरी की भागवत कथा का आयोजन बुधवार से हो रहा है। कथावाचक ने सोशल मीडिया के जरिए इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है। जया किशोरी ने इसके लिए रामचरितमानस की चौपाई का उदाहरण देते हुए लिखा है।

बुध बिश्राम सकल जन रंजनि।
रामकथा कलि कलुष बिभंजनि॥
रामकथा कलि पंनग भरनी।
पुनि बिबेक पावक कहुँ अरनी॥

इसका अर्थ होता है, राम कथा पंडितों को विश्राम देने वाली हैं, मनुष्य को प्रसन्न करने वाली हैं, पापों को नाश करने वाली हैं. राम कथा कलयुग रूपी सांप आपके लिए मोरनी है और विवेक रूपी अग्नि के प्रगट करने वाली अरणी महारानी होती है, लकड़ी की जिसको रगड़ के आग प्रकट किया जाता है।

Related Articles

Back to top button