
बॉलीवुड के किंग खान यानी की शाहरुख खान बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने उन्हें रोका। दरअसल, शाहरुख प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से मुंबई एयरपोर्ट पर आए और उसके बाद T3 टर्मिनल पर से जा रहे थे तब उनके लगेज की जांच की गई। हालांकि एक रिपोर्ट के अनुसार ये बताया जा रहा है कि शाहरुख ने महंगी घड़ी के कवर को लगेज में डिक्लेयर नहीं किया था। जिसके बाद अधिकारियों ने एक्टर से कस्टम ड्यूटी भरवाई और उन्हें छोड़ दिया।
क्या है पूरा मामला
बता दें शाहरुख अपनी टीम के साथ एक प्राइवेट प्लेन से शारजहां से वापिस भारत लौट रहे थे। शाहरुख यूएई के शारजहां में आयोजित शारजहां इंटरनेशनल बुक फेयर 2022 में पार्टिसिपेट करने पहुंचे थे। जहां वापिस लौटने वक्त मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने शाहरुख खान के सामानों की जांच कर रही थी। जिसमें उनके पास महंगी घड़ियों के 6 कवर थे, जिनकी कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई गई। वहीं जानकारी के अनुसार शाहरुख एक इवेंट में शामिल होने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) गए थे।
हालांकि शाहरुख खान को यूएई में सिनेमा में योगदान और ग्लोबल आइकन के लिए उन्हें एक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। बता दें शाहरुख को यहां ग्लोबल आइकन ऑफ सिनेमा एंड कल्चरल नैरेटिव अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस इवेंट में उन्होंने यूएई सरकार का आभार जताया।