Y. S. Sharmila joined Congress: CM जगन मोहन रेड्डी की बहन ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’

Y. S. Sharmila joined Congress: CM Jagan Mohan Reddy's sister joined Congress's hand
Y. S. Sharmila joined Congress: जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मी भी बढ़ती जा रही है। सभी पार्टियां लोकसभा चुनाव जीतने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही हैं। पार्टी के बीच गठबंधन और विलय का दौर जारी है। आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी की बहन Y. S. Sharmila joined Congress YS शर्मिला ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। शर्मिला ने कांग्रेस के साथ युवजन श्रमिक रायथू तेलंगाना पार्टी का भी विलय कर लिया है।
Y. S. Sharmila joined Congress:
शर्मिला ने थामा कांग्रेस का हाथ, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए बनेगी बात?
आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी की बहन ने गुरूवार (04.01.24) को कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की मौजूदगी में शर्मिला पार्टी में शामिल हुई। कांग्रेस में शामिल होते ही शर्मिला ने कांग्रेस के साथ वाईएसआरटीपी (युवजन श्रमिक रायथू तेलंगाना पार्टी) के विलय का भी एलान कर दिया।
Link: https://twitter.com/ani_digital/status/1742805927869182154/photo/1
“राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बने देखना था मेरे पिता का सपना”
कांग्रेस में शामिल होने पर वाईएस शर्मिला ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बने देखना मेरे पिता का सपना था। मुझे खुशी है कि मैं इसके लिए काम करूंगी”। शर्मिला आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम राजशेखर रेड्डी की बेटी हैं। शर्मिला ने कहा कि उन्हे पार्टी में जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे वो अच्छे से निभाएंगी।
ये भी पढ़ें: Rajasthan: सनातन धर्म को लेकर CM योगी का बड़ा बयान, कहा- ‘दुनिया में एक ही धर्म है और वो सनातन’
शर्मिला ने की कांग्रेस की तारीफ
कांग्रेस में शामिल होते ही शर्मिला ने कांग्रेस की जमकर तारीफ की। उन्होंने कांग्रेस को देश की सबसे बड़ी धर्मनिरपेक्ष पार्टी बताया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने हमेशा भारत की सच्ची संस्कृति को बरकरार रखा है और हमारे देश की नींव तैयार की है। कांग्रेस ने भारत के सभी वर्गों के लोगों को एकजुट करते हुए सभी समुदायों की अटूट सेवा की है।”
विधानसभा चुनाव में भी शर्मिला ने कांग्रेस को दिया था समर्थन
हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में तेंलगाना में कांग्रेस ने अपना परचम लहराया था। चुनाव के दौरान भी शर्मिला ने कांग्रेस को अपना पूरा समर्थन दिया था। शर्मिला ने साफ किया था कि उन्होंने चुनाव इसलिए नहीं ल़ड़ा क्योंकि इससे वोट बंट जाते। कांग्रेस ने तेंलगाना में 119 में से 64 सीटें जीतकर पहली बार पूर्ण बहुमत हासिल किया है।
Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK