Advertisement

विश्वभर के सबसे पावरफुल पासपोर्ट की रैंकिंग लिस्ट हुई जारी, भारत को मिला 87वां स्थान, जापान शीर्ष पर

Share
Advertisement

Global Passport Rank 2022: दुनियाभर में पासपोर्ट की रैंकिंग एक देश से दूसरे देश जाने के लिए पासपोर्ट बहुत जरूरी होता है। बता दें पासपोर्ट जितना पावरफुल होगा, उस देश के नागरिक उतने ज्यादा देश घूमने के लिए स्वतंत्र माने जाते है। इसी के साथ लंदन की इमीग्रेशन कंसल्टेंसी ‘हेनली एंड पार्टनर्स’ ने साल 2022 के लिए पूरी दुनिया के पावरफुल पासपोर्ट की रैंकिंग लिस्ट जारी कर दिया है। इसमें भारत और पाकिस्तान समेत सभी 199 देशों के पावरफुल और कमजोर पासपोर्ट की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान का पासपोर्ट दुनिया का चौथा सबसे ख़राब पासपोर्ट माना गया है। तो आइए नजर डालते है कौन सा देश किस पायदान पर है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: डोकलाम के नजदीक चीन ने बसाए गांव, पंगडा गांव के निर्माण की सैटेलाइट तस्वीरें आई सामने

भारत का पासपोर्ट 87 वें पायदान पर

विश्वभर में जारी पासपोर्ट की रैंकिंग में भारत का स्थान 87वें पायदान पर है। इसी के साथ लोग भारतीय पासपोर्ट के साथ बिना किसी वीजा के 67 देशों का भ्रमण कर सकते हैं। बता दें भारत के साथ मॉरिशस और तजाकिस्तान भी 87 वें पायदान पर शामिल है।

पाकिस्तानी पासपोर्ट का बुरा हाल

भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान विश्वभर में पासपोर्ट की रैंकिंग में सिर्फ युद्धग्रस्त सीरिया, इराक और अफगानिस्तान से ही ऊपर है। अफ़गानिस्तान का पासपोर्ट उनके नागरिकों को बिना वीजा या वीजा ऑन अराइवल के साथ सिर्फ 27 देशों में पहुंचा सकता है। अफ़गानिस्तान को लिस्ट में सबसे कमजोर पासपोर्ट मानते हुए अंतिम पायदान पर रखा गया है। पिछले साल आये इंडेक्स में भी पाकिस्तान को दुनिया का चौथा सबसे कमजोर पासपोर्ट माना गया था। पाकिस्तान का पासपोर्ट अपने नागरिकों को महज 32 देशों में वीजा फ्री एंट्री करा सकता है।

टॉप 10 में इन देशों ने मारी बाजी

विश्वभर में पासपोर्ट की रैंकिंग में जापान दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट माना गया है। बता दें जापानी पासपोर्ट के साथ 193 जगहों पर आपको वीजा फ्री एंट्री मिल सकती है। इसके बाद सिंगापुर, दक्षिण कोरिया (192), जर्मनी, स्पेन (190), फिनलैंड, इटली, लग्जमबर्ग (189), ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, नीदरलैंड, स्वीडन (188) जैसे देशों के पास सबसे पावरफुल पासपोर्ट हैं।

यह भी पढ़ें: CBSE ने घोषित किया 10वीं का रिजल्ट, शामली की दिया नामदेव बनी टॉपर, यहां करें चेक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *