Advertisement

CBSE ने घोषित किया 10वीं का रिजल्ट, शामली की दिया नामदेव बनी टॉपर, यहां करें चेक

Share
Advertisement

CBSE 10th Result 2022 Declared: CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) आज यानी 22 जुलाई को कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के रिजल्ट जारी कर दिया है। CBSE ने कक्षा 10वीं टर्म 2 बोर्ड के रिजल्ट आज घोषित कर दिया हैं। इससे पहले बोर्ड ने 12वीं के नतीजों का ऐलान किया था। जिन स्टूडेंट्स ने बोर्ड की परीक्षाएं दी थीं, वे अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: CBSE 10वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम आज होंगे जारी, जानें कैसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं टर्म 2 की परीक्षाओं का आयोजन 26 अप्रैल से 24 मई के बीच करवाया था और 12वीं के एग्जाम 26 अप्रैल से 15 जून के बीच करवाए गए थे। 10वीं के नतीजों को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर और जन्म तिथि की जरूरत होगी।

शामली की दिया नामदेव बनी नेशनल टॉपर

CBSE बोर्ड ने शुक्रवार को 12वीं और 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी दिया गया है। वहीं शामली जिले में स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की 10वीं की छात्रा दिया नामदेव शत प्रतिशत अंक पाकर नेशनल टॉपर बनी है। इसी के साथ दिया ने 500 में से 500 अंक प्राप्त किए हैं। उत्तर प्रदेश CBSE 12th 2022 Topper के बुलंदशहर की तान्या सिंह ने परफेक्ट 500 अंक हासिल कर टॉप स्थान हासिल किया है।  वहीं बिजनौर में कक्षा 12वीं के तीन छात्र-छात्रा जिला टॉपर बने हैं। इनमें एलआरएस अकादमी स्कूल की घृताची गुप्ता ने 99.4, सेंट मेरी धामपुर की छात्रा चैतन्या मिगलानी ने 99.2 और डीडीपीएस बिजनौर की रिद्धि अग्रवाल ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

CBSE 10th Result 2022 ऐसे करें चेक

-CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।

-होमपेज पर, “CBSE 10th Result 2022” लिंक पर क्लिक करें।

-अपना CBSE 10वीं रोल नंबर और अन्य क्रेडेंशियल दर्ज करें।

-सबमिट पर क्लिक करें और आपका CBSE 10th Result स्क्रीन पर दिखाई देगा।

-CBSE 10th Result 2022 डाउनलोड करें और उसी का प्रिंट आउट।

यह भी पढ़ें: CBSE Result 2022: स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म, सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित, ऐसे चेक करें रिजल्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *