Advertisement

Underwater सिटी में भी बसने को तैयार इंसान, जानें कैसी होगी सुविधाएं

Share
Advertisement

इंसान हर जगह अपने रहने के लिए ठिकाना बना चुका है। अब इंसान समंदर में भी अपना ठिकाना बनाने को तैयार है। जहां ना केवल रहने के लिए घर होगा बल्कि लोगों के काम करने के लिए दफ्तर भी बनाएं जाएंगे साथ ही लग्जरी होटल भी बनाएं जाएंगे। चलिए आपको बताते हैं उस जगह के बारे में कि आखिर किस जगह ये Underwater सिटी तैयार की जा रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में ट्रेनी एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त होकर खेत में गिरा, महिला पालयट घायल

Football के शेप में तैयार की जाएगी ये Underwater सिटी

इस Underwater सिटी को Football की शेप में तैयार किया जाएगा। इस सिटी का निर्माण समंदर के नीचे 2 मील की गहराई में किया जाएगा। इसमें बिजनेस के लिए भी खास जगह बनाई जाएंगी और भी बहुत कुछ इस Underwater सिटी में बनाया जाएगा। जैसे कि होटल, मार्केट, मॉल जैसी कई लग्जरी चीजों का निर्माण किया जाएगा।

क्या है प्रोजेक्ट Ocean Spiral

जैसा कि आपको पता है कि हमारी धरती का 71 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना हुआ है और इंसान लगभग हर जगह अपनी बसावत बसा चुका है। देश में, महादेश में हर जगह इंसान बसावत कर चुका है। ऐसे ही अब इंसान समंदर में भी अपना ठिकाना बसाने में लगा हुआ है। जापान और दुनियाभर के कई बड़े अत्याधुनिक कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट बना चुकी जापान की बहुराष्ट्रीय आर्किटेक्चर कंपनी Shimizu Corporation की ये योजना के तहत अब Underwater सिटी बसाने की तैयारी कर रहा है।

Underwater सिटी में जी पाएंगे धरती जैसी जिंदगी

आपको बता दें कि दुनिया कि पहली ऐसी Underwater सिटी होगी जिसमें आप बिल्कुल धरती जैसी लाइफ जी पाएंगे। इस Underwater सिटी में आपको धरती से भी ज्यादा लग्जरी लाइफ मिलेगी। इसमें लोगों को घर से लगा के होटल, मार्केट, मॉल सब चीजों की सुविधा दी जाएगी। साथ ही आपको बता दें कि इसकी बाहरी और अंदरी सेफ्टी का भी पूरी तरह ख्याल रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज के चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में लगी आग, बच्चों को गोद में लेकर भागे परिजन

रिपोर्ट: अंजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *