लॉन्चिंग के दो दिन बाद कहा तक पंहुचा ‘Chandrayaan-3’ जानें नया अपडेट

Chandrayaan-3
Chandrayaan-3: 14 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट का समय था, जब भारत के ‘बाहुबली’ अंतरिक्ष यान LVM3 M4 की पीठ पर सवार होकर चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की यात्रा शुरू की। आसमान को चीरते हुए और अपनी भीषण दहाड़ से चारों ओर कंपन पैदा करते हुए चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) अपने मिशन की ओर आगे बढ़ा। अभी 2 दिन हो चुके है इस बीच चंद्रयान ने अपनी कितनी दूरी तय कर ली है। इसको लेकर बड़ा अपडेट आया है।
चंद्रयान-3 को लेकर इसरो ने नया अपडेट दिया है। 14 जुलाई को इसरो ने चंद्रयान-3 लॉन्च किया। चंद्रमा (Moon) की सतह पर छाप छोड़ने भारत का ये चंद्रयान-3 तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत के लिए ‘मिशन मून’ एक लक्ष्य है, एक संकल्प है और उसी लक्ष्य-संकल्प को लिए चंद्रयान-3 चांद के सफर पर है।करीब 40 दिन का सफर पूरा करने के बाद 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा की सतह चूमेगा, जो भारत का एक बड़ा सपना है। चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद 6 पहियों वाला रोवर बाहर आएगा और चंद्रमा पर 14 दिनों तक कार्य कर सकेगा
ISRO ने नया अपडेट दिया
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने जानकारी दी है कि चंद्रयान-3 बिल्कुल सही सलामत है और अपने सफर पर अच्छे से चल रहा है। इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 अब 41762 किमी x 173 किमी कक्षा में है।
ये भी पढ़े:अब यूपी के सोनभद्र में भी हुआ पेशाब कांड, VIDEO हुआ वायरल