WhatsApp Update : WhatsApp ने हाल ही में 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए ‘पेरेंट-मैनेज्ड अकाउंट्स’ नाम का नया फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर का उद्देश्य बच्चों के लिए एप को सुरक्षित बनाना और पेरेंट्स को यह देखने की सुविधा देना है कि उनका बच्चा WhatsApp का इस्तेमाल कैसे कर रहा है।
इस फीचर के तहत बच्चे अभी भी मैसेज भेज सकते हैं और कॉल कर सकते हैं, लेकिन कुछ सोशल फीचर्स बंद रहेंगे। उदाहरण के लिए-
चैनल्स और स्टेटस अपडेट्स नहीं दिखेंगे
AI टूल्स का उपयोग नहीं होगा
डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर काम नहीं करेगा
इस तरह यह सुनिश्चित करता है कि बच्चे मुख्य रूप से बातचीत करने के लिए एप का इस्तेमाल करें।
सेट अप का तरीका:
पेरेंट्स और बच्चे दोनों के फोन चाहिए।
पेरेंट्स बच्चे के फोन पर WhatsApp इंस्टॉल करके पेरेंट-मैनेज्ड अकाउंट ऑप्शन चुनते हैं।
बच्चे का नंबर वेरिफाई किया जाता है और उम्र की पुष्टि होती है।
QR कोड के माध्यम से पेरेंट्स का अकाउंट बच्चे के अकाउंट से लिंक किया जाता है।
पेरेंट्स छह-डिजिट का PIN बनाते हैं, जिससे वे बच्चे की प्राइवेसी सेटिंग्स मैनेज कर सकें।
पेरेंट्स को मिलने वाले कंट्रोल्स:
बच्चे के कॉन्टैक्ट्स और बातचीत पर नजर रखना
तय करना कि कौन मैसेज भेज सकता है
ग्रुप इन्विटेशन को मंजूरी देना
अनजान यूजर्स से आने वाले मैसेज रिक्वेस्ट देखना
बच्चे द्वारा नया कॉन्टैक्ट जोड़ना, ब्लॉक करना या ग्रुप में शामिल होना जैसी एक्टिविटीज़ की सूचना
WhatsApp ने यह भी स्पष्ट किया है कि एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की सुविधा बनी रहेगी। इसका मतलब है कि सभी मैसेज पूरी तरह निजी रहेंगे और कोई भी, यहां तक कि WhatsApp कंपनी भी उन्हें नहीं पढ़ पाएगी।
ये भी पढ़ें- New PAN Card Rules 2026 : PAN 2.0 के तहत नए दस्तावेज और नियम, डिटेल में पढ़ें
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









