दिल्ली-NCR में दो दिन तेज हवाएं, फिर सताएगी गर्मी, जानें इन राज्यों का मौसम हाल?

Weather Forecast :

दिल्ली-NCR में दो दिन तेज हवाएं

Share

Weather Forecast : दिल्ली-NCR में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को तेज हवाएं चलेंगी। इसके बाद तापमान बढ़ने से मौसम गर्म हो जाएगा। उत्तर प्रदेश में फिर से बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर भारत के कई राज्यों में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। सोमवार से दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को भी तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। वहीं उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बारिश को लेकर आशंका जताई है।

बारिश होने की संभावना बनी हुई है

वहीं बिहार में तापमान बढ़ने से गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। वहीं निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर उत्तरी छत्तीसगढ़ से विदर्भ तक एक द्रोणिका रेखा बनी हुई है। इसके प्रभाव की वजह से बिहार पश्चिम बंगाल सिक्किम झारखंड और ओडिशा में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

आसमान साफ रहेगा

दिल्ली-NCR में ठंडी हवाएं चलने से गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक तेज हवाएं चलने और बादल छाए रहने की संभावना जताई है। बीस मार्च से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है। जहां आज यानी मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 32 डिग्री तक हो सकता है। वहीं 23 मार्च कोई बढ़कर न्यूनतम 18 डिग्री और अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। साथ ही आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

21 मार्च को अधिकतम गतिविधि

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत में निचले क्षोभमंडल स्तरों पर गर्त और हवा के संगम के कारण 19 से 23 मार्च के दौरान पूर्वी मध्य भारत में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा बीस और 21 मार्च को अधिकतम गतिविधि होगी। इन दिनों गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल झारखंड और ओडिशा में कही-कही ओलावृष्टि की भी संभावना है।

अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को असम मेघालय और नागालैंड मणिपुर मिजोरम व त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है। जबकि उत्तर आंतरिक ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर लूह चलने की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : हरियाणा बजट 2025-26: शिक्षा क्षेत्र में बड़े सुधार, छात्रवृत्ति से लेकर रिसर्च फंड तक बड़ी घोषणाएं

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें