डोनाल्ड ट्रंप अफगानिस्तान सहित 41 देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने की तैयारी में, कई देश पर पड़ेगा असर

41 देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने की तैयारी में
Washington News : डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन एक नए प्रतिबंध के तहत कई देशों के नागरिकों के लिए व्यापक यात्रा प्रतिबंध जारी करने पर विचार कर रहा है। इस लिस्ट में 41 देशों को तीन अलग-अलग समूहों में विभाजित किया गया है। अफगानिस्तान ईरान सीरिया क्यूबा व उत्तर कोरिया सहित दस देशों के पहले समूह को पूर्ण वीजा निलंबन वाली लिस्ट में रखा जाएगा।
टैरिफ ट्रेड वॉर के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक और तैयारी में लग गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने 41 देशों पर ट्रैवल बैन लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसमें पाकिस्तान अफगानिस्तान ईरान समेत सीरिया और कई देश शामिल हैं।
41 देशों की तीन लिस्ट बनाई
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप प्रशासन ने 41 देशों की तीन लिस्ट बनाई है। पहली लिस्ट में दस देशों को शामिल किया गया है जिसमें अफगानिस्तान सीरिया ईरान क्यूबा और नॉर्थ कोरिया जैसे देश शामिल हैं। इन देशों के नागरिकों को अमेरिका की यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। इन सभी पर पूरी तरह से बैन रहेगा।
इमीग्रेंट वीजा पर भी असर
वहीं दूसरी लिस्ट में पूर्वी अफ्रीकी देश इरिट्रिया हैती लाओस म्यांमार और दक्षिणी सुडान जैसे देशो का नाम शामिल हैं। इन देश के लोगों पर आंशिक निलंबन लागू रहेगा। जिसका असर टूरिस्ट और स्टूडेंट वीजा के साथ कुछ अपवादों के साथ अन्य इमीग्रेंट वीजा पर भी असर पड़ेगा।
26 देशों के नाम शामिल किया
वहीं तीसरी लिस्ट में अमेरिका ने 26 देशों के नाम शामिल किया है। तीसरी लिस्ट के सभी नामों का खुलासा अभी नहीं हो पाया लेकिन इसमें पाकिस्तान भूटान और म्यांमार जैसे देश शामिल हैं। इनके लिए अमेरिकी वीजा जारी करने पर आंशिक रूप से रोक लगाने पर विचार-विमर्श किया जाएगा यदि वहां की सरकारें 60 दिनों के भीतर कमियों को दूर करने के लिए प्रयास नहीं करती हैं।
यह फाइनल लिस्ट नहीं
हालाकि यह फाइनल लिस्ट नहीं है। इस में कुछ देशों के नाम जोड़े या घटाए भी जा सकते हैं। लिस्ट पर अंतिम फैसला डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को लेना है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान भी सात मुस्लिम देशों पर ट्रैवल बैन लगाया था।
यह भी पढ़ें : दिल्ली कैपिटल्स ने किया नए कप्तान का ऐलान, केएल राहुल की जगह इस खिलाड़ी को मिली कमान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप