Biharबड़ी ख़बर

वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित होने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

Waqf Amendment Bill : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि अगर बेहतर के लिए कुछ संशोधन किए जा रहे हैं तो विपक्ष को भी सहयोग करना चाहिए। विपक्ष केवल भ्रम फैलाने का काम करता है।

वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित होने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया आई है। गिरिराज सिंह मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस ने 2013 में तुष्टीकरण के लिए जो गलतियां की थीं उसका शुद्धिकरण किया गया। गरीबों और महिलाओं का ध्यान रखा गया है। हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले दिनों में खुशहाल वक्फ बोर्ड का दृश्य दिखाई देगा यानी जमीन हड़पो नहीं भविष्य में गरीबों को उनकी जमीन पर हक मिलेगा।

उनका तो कहने का काम है

जब मीडिया ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से पूछा कि विपक्ष कह रहा है कि संख्या के बल पर बुलडोज किया गया है इसपर गिरिराज सिंह ने कहा कि उनका तो कहने का काम है किसी को बुलडोज नहीं किया गया।

उन्हें आपत्ति क्यों है

वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित होने पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भी प्रतिक्रिया आई है। चिराग पासवान ने कहा की विपक्ष को भी सहयोग करना चाहिए। अगर पारदर्शिता लाने का प्रयास किया जा रहा है तो उन्हें आपत्ति क्यों है।

लोगों को डराने की आदत बन गई

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष को लोगों को डराने की आदत बन गई है। पहले सीएए पर भ्रम फैलाने का प्रयास किया गया। चिराग पासवान ने विपक्ष से सवाल करते हुए कहा कि बताइये कौन से मुसलमान की नागरिकता छीन ली गई। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि धारा 370 को लेकर भी इसी तरह भ्रम फैलाया गया। हर बार लोगों को डराया गया।

तकलीफ क्यों हो रही है?

चिराग पासवान ने कहा कि अगले दो साल में लोगों को पता चल जाएगा 2029 के चुनाव और छह महीने बाद बिहार में होने वाले विधान सभा चुनाव में इसके परिणाम दिख जाएंगे। अगर गरीब मुसलमानों को मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है तो विपक्ष के लोगों को तकलीफ क्यों हो रही है।

यह भी पढ़ें : मुंबई इंडियंस को मिला नया तेज गेंदबाज, अश्वनी कुमार ने आईपीएल में किया धमाकेदार डेब्यू

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button