Bihar train viral video: पकड़ी गई चोर की चोरी, लोगों ने दी ऐसी सजा, बोला ‘छोड़ दो मेरा हाथ टूट जाएगा…’
Bihar train viral video
आजकल सोशल मीडिया पर तरह-तरह की वायरल वीडियो(Bihar train viral video) हमें देखने को मिल जाती हैं। कुछेक वीडियो लोगों को हैरत में डालने में कसर नहीं छोड़ती। इन दिनों बिहार से ऐसी ही एक हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में ट्रेन की खिड़की से एक शख्स लटका हुआ दिखाई दे रहा है।
पकड़ी गई चोर की चोरी
दरअसल एक चोर चलती हुई ट्रेन से ट्रेन में सफर कर रहे यात्री का मोबाइल चोरी करके भाग रहा था। लेकिन उस चोर को यह चोरी काफी भारी पड़ी। चोरी कर रहा शख्स यात्रियों के हत्थे चढ़ गया और उस चोर को दूरों तक यात्रियों द्वारा दूर तक खिड़की से लटका दिया गया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन में सफर कर रही एक महिला यात्री जब खिड़की पर बैठकर फोन पर बात कर रही थी। ठीक उसी दौरान ट्रेन चल पड़ी। लेकिन कुछ ही दूरी पर जाने के बाद ट्रेन के बाहर से चोर ने महिला का फोन छीनने की कोशिश की। बहरहाल चोर ऐसा करने में कामियाब नहीं हो पाया। लोगों ने उस चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया।
रंगे हाथों लोगों पकड़ा चोर
जिस समय तक लोगों ने उस चोर को पकड़ा ठीक उसी समय ट्रेन चलना शुरु हो गई थी। लेकिन चोर खिड़की से लटका रहा। और लोग उस चोर को पीटते रहे। ट्रेन के अंदर सवार यात्रियों द्वारा चोर का हाथ पकड़ना जारी रहा। वह जोर-जोर से चिल्लाता रहा कि छोड़ दीजिए हाथ टूट जाएगा। हालांकि कुछ लोगों द्वारा चोर को बचा लिया गया। कुछ ही समय बाद ट्रेन धीरे हुई। जिसके बाद कुछ लोग चोर को बचा कर अपने साथ ले गए। अब इस पूरी घटना का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के लिए बता दें की ट्रेन में सवार महिला का फोन भी सुरक्षित बचा लिया गया।
यह भी पढ़े:Ram Mandir Inauguration: भगवान राम में ऐसी आस्था, 1 करोड़ बार राम नाम लिखने का संकल्प
Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar