Other Statesराज्य

मणिपुर में सरकार गठन के 24 घंटे बाद ही भड़की हिंसा, कुकी समुदाय ने बुलाया बंद

Manipur Violence : मणिपुर के चुराचंदपुर में डिप्टी सीएम के रूप में नेमचा किपगेन और लोसी दिखो के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हिंसा फैल गई. भीड़ और सुरक्षा बलों के बीच झड़पें हुईं, और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल भी किया.

मणिपुर में पिछले कई सालों से हिंसा की घटनांए जारी हैं. पिछले साल केंद्र सरकार ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया था. इसके बाद हाल ही में युमनाम खेमचंद सिंह के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हुआ है.

24 घंटे बाद एक बार फिर हिंसा भड़क उठी

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटने और युम्नाम खेमचंद सिंह की नयी सरकार के गठन के 24 घंटे बाद एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है. चुराचांदपुर में सड़क पर उतरे कुकी समुदाय के लोगों ने अपने ही समुदाय के विधायकों को मणिपुर सरकार गठन में भाग नहीं लेने की चेतावनी दी है. इसके साथ ही उन्होंने चुराचांदपुर में पूरी तरह बंद और विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कई जगह पर गोलीबारी की भी घटना हुई है. Joint Front 7 ने कुकी-जो क्षेत्रों में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है.

इलाके में सुरक्षा बलों की भारी तैनाती

बता दें कि खेमचंद सरकार में कुकी-जो समुदाय के विधायक नेमचा किपगेन के डिप्टी सीएम बनने और दो विधायकों के समर्थन को लेकर पूरे समुदाय में नाराजगी है. राज्य के चुराचांदपुर जिले में नई सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसके बाद तुइबोंग क्षेत्र में तनाव का माहौल बना गया. पूरे दिन हालात तनावपूर्ण बना रहा, जिस वजह से प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण झड़पें हुईं. हालात और न बिगड़े इसे लेकर इलाके में सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है.

ये भी पढ़ें- Ghaziabad Triple Suicide : तीन बहनों के दिल दहला देने वाले आखिरी शब्द, डायरी ने सुनाई दास्तां

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button