Uttarakhand Bus Accident : उत्तराखंड के अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसे की जानकारी सामने आई है। भिकियासैंण-विनायक मार्ग पर तड़के सुबह एक यात्री बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 6 से 7 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रुप से घायल हैं। यह बस पहाड़ से रामनगर को जा रही थी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।
अस्पताल में कराया गया भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बस में कुल 12 यात्री सवार थे। 6 लोगों के मौत की जानकारी है, वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
राहत-बचाव कार्य में तेजी
घटना स्थल जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर है। आपदा अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि राहत-बचाव कार्य में तेजी लाई जा रही है और घायलों को तुरंत इलाज मुहैया कराया जा रहा है। फिलहाल मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
ये भी पढ़ें- पंजाब में तेज ठंड और घना कोहरा, कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 2.4°C तक गिरा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









