बड़ी ख़बरराष्ट्रीयशिक्षा

UPSC ने लागू किए नए नियम, पात्रता और प्रयासों की सीमा में महत्वपूर्ण बदलाव

UPSC Changes Civil Services Attempt Rules for 2026: संघ लोकसेवा आयोग (UPSC) ने 2026 के लिए सिविल सेवा परीक्षा (CSE) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) परीक्षा के नोटिफिकेशन को जारी कर दिया है। इस बार आयोग ने कुल 933 पदों के लिए CSE और 80 पदों के लिए IFS परीक्षा का आयोजन किया है। उम्मीदवारों के लिए आवेदन की प्रक्रिया अभी चल रही है, और इच्छुक उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस बार परीक्षा केंद्र में प्रवेश केवल फेस ऑथेंटिकेशन के बाद ही मिलेगा। इसके साथ ही एक और अहम खबर सामने आई है। इस बार यूपीएससी ने परीक्षा के नियमों में बड़ा बदलाव किया है।

UPSC CSE 2026 में क्या बदलाव हुए हैं?

इस साल UPSC CSE परीक्षा में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिनकी जानकारी उम्मीदवारों के लिए जानना जरूरी है।

  • आवेदन के लिए पात्रता:
    • अगर कोई उम्मीदवार पहले से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) या भारतीय विदेश सेवा (IFS) में कार्यरत है, तो वह CSE 2026 में आवेदन करने के लिए पात्र नहीं होगा।
      • अगर कोई उम्मीदवार CSE 2026 के प्रारंभिक परीक्षा के बाद IAS या IFS में नियुक्त हो जाता है, तो वह मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेगा, भले ही उसने प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली हो।
      • यदि किसी उम्मीदवार की नियुक्ति CSE 2026 की मुख्य परीक्षा शुरू होने के बाद होती है, तो उसे CSE 2026 के परिणाम के आधार पर सेवा या पद पर विचार नहीं किया जाएगा।
    • IPS और केंद्रीय सेवाएं:
    • जिन उम्मीदवारों का चयन पिछली CSE परीक्षा के आधार पर IPS में हुआ है, वे CSE 2026 के परिणाम के आधार पर IPS में दोबारा शामिल नहीं हो सकते।
      • जिन उम्मीदवारों को CSE 2026 के आधार पर IPS या केंद्रीय सेवा समूह ‘A’ में स्थान मिला है, वे CSE-2027 परीक्षा दे सकते हैं, लेकिन कुछ शर्तों के साथ।
    • CSE-2027 के लिए विशेष नियम:
    • अगर किसी उम्मीदवार को CSE-2026 के आधार पर सेवा मिली है और वह CSE-2027 में भाग लेना चाहता है, तो उसे CSE-2026 से मिली सेवा के प्रशिक्षण से छूट लेनी होगी।
    • अगर उम्मीदवार CSE-2027 के आधार पर सेवा प्राप्त करता है, तो वह CSE-2026 या CSE-2027 में से एक सेवा का चुनाव कर सकता है।
    • अगर कोई उम्मीदवार प्रशिक्षण में शामिल नहीं होता या छूट नहीं लेता है, तो CSE-2026 से मिली सेवा स्वतः रद्द मानी जाएगी।
    • सीनियरिटी और प्रयासों की सीमा:
    • उम्मीदवार की सीनियरिटी उसी साल से शुरू होगी जब वह सेवा जॉइन करेगा। इसमें कोई कटौती नहीं होगी।
    • CSE-2026 और उसके बाद की परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को पहले अपनी सेवा से इस्तीफा देना होगा, अन्यथा वह इन परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सकेगा।
    • अगर उम्मीदवार अपनी सेवा से इस्तीफा देता है, तो वह CSE-2028 और उसके बाद की परीक्षाओं में शामिल हो सकता है।

    ये भी पढ़ें – प्रेमी, पति और हत्या, एक और प्रेमिका बनी पति की हत्यारिन, राजा रघुंवशी हत्याकांड की दिलाई याद

    Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

    Related Articles

    Back to top button