Uttar Pradeshबड़ी ख़बर

UP NEWS : गुरु पूर्णिमा के मौके पर सीएम योगी ने की पूजा – अर्चना, कहा – प्रदेश वासियों को गुरु पूर्णिमा के…

UP NEWS : देशभर में गुरु पूर्णिमा मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। साथ ही उन्होंने प्रदेश वासियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि प्रदेश वासियों को ‘गुरु पूर्णिमा’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! गुरु कृपा शिष्य की सभी प्रकार के विघ्नों से रक्षा करती है

आपको बता दें कि देशभर में गुरु पूर्णिमा मनाया जा रहा है। ऐसे में यूपी के सीएम योगी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पूजा अर्चना की। उन्होंने हवन व आरती की। गुरु पूर्णिमा को आषाढ़ी और व्यास पूर्णिमा के नाम से जानते हैं। साथ ही इस दिन महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। गुरु पूर्णिमा का हिंदु धर्म में महत्व है। आज हरिद्वार में गुरु पूर्णिमा के दिन भक्तों की भीड़ उमड़ी, वहीं गंगा घाट में भी भारी भीड़ उमड़ी। मुख्यमंत्री ने रुद्राभिषेक कर लोक कल्याण की कामना की।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षापीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे। जब पूरा कार्यक्रम सम्पन हो गया इसके बाद उन्होंने अपने शिष्यों को आशीर्वाद दिया।

योगी आदित्यनाथ ने गुरुपूर्णिमा पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वासियों को ‘गुरु पूर्णिमा’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! गुरु कृपा शिष्य की सभी प्रकार के विघ्नों से रक्षा करती है। शरणागत शिष्य के दैहिक, दैविक, भौतिक कष्टों को दूर कर उसे सद्गति प्रदान करती है। सभी गुरुजनों का सादर अभिनंदन एवं उन्हें नमन!

UPSC परीक्षा की प्रक्रिया को लेकर प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला, पूछे ये सवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button