
UP News: उत्तर प्रदेश के औरैया में दो अज्ञात लड़कों ने महिलाओं को नकली सोने की ईंट दिखाकर उनके असली जेवर छीन लिए और रफू चक्कर हो गए। जब महिलाओं सोने की जांच करवाई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। क्योंकि वह पूरी तरह से नकली थी इस बात की शिकायत लेकर महिलाएं पुलिस के पास पहुंची। वहीं महिलाओं की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक दो अंजान लड़कों ने महिलाओं को नकली सोने की ईंट दिखाकर झांसे में ले लिया और वह लड़के महिलाओं को लेकर ई रिक्शा से किशनी रोड साइड चल दिए। थोड़ी दूर जाकर लड़कों ने महिलाओं से उनके जेवरात ले लिए और उन्हें सोने की ईंट थमा दी महिलाएं। ईंट लेकर जब महिलाएं चेक कराने पहुंची तो होश उनके उड़ गए, ईंट सोने की नहीं थी। फिर ईंट लेकर महिलाएं बिधूना पुलिस स्टेशन के पास पहुंची। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है। ताकि बदमाशों को हिरासत में सके।
FOLLOW US ON : https://twitter.com/HindiKhabar