Uttar Pradesh

UP: 7 महीने के बच्चे के पेट से निकला 7 महीने का भ्रूण, हैरत में लोग

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक चकित कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, सरोजनी नायडू बाल चिकित्सालय में एक 7 महीने के बच्चे के पेट से सात महीने का भ्रूण बच्चा निकाला गया है। बता दें कि बच्चा अभी सुरक्षित है और डॉक्टरों की निगरानी में है। ऑपरेशन की वक्त बच्चे का वजन 8 किलो था। डॉक्टर डी कुमार से बात करने पर पता चला कि जिन्होंने बच्चे का ऑपरेशन किया है। डॉक्टर ने बताया कि बच्चा प्रतापगढ़ कुंडा का रहने वाला है। बच्चे की पेट में दर्द रहता था इसके बाद परिजन ओपीडी में लाए थे। बच्चे का पेट काफी फूला हुआ था। उसके पेट की सीटी स्कैनिंग कराई गई। जांच में बच्चे के पेट में भ्रूण पता चलते ही ऑपरेशन किया गया। इसके बाद उसका वजन 6 किलो हो गया। बता दें कि चिकत्सक भाषा में इसे फिटस इन फिटू कहते देश में अभी तक इसके करीब 200 केस मिल चुके है।

(प्रयागराज से सौरभ मिश्रा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: बरेली में भी सामने आया मणिपुर जैसा कांड महिला को अर्धनग्न कर की अभद्रता

Related Articles

Back to top button