मध्यप्रदेश में आप की एंट्री से बढ़ी भाजपा- कांग्रेस की टेंशन

भोपाल: मंगलवार को मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी (AAP) ने चुनावी बिगुल फुंक दिया है। आप के राष्ट्रिय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने भोपाल के भेल दशहरा मैदान में भाजपा- कांग्रेस को जमकर लताड़ा है।
केजरीवाल ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि मध्यप्रदेश में 45 साल Congress की सरकार और 20 साल से BJP की सरकार है, MP में कुछ करना चाहते तो कर देते आपने मौका तो बहुत दिया, इन्होंने लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी एक मौका हमको दे दो काम ना करूं तो दोबारा मध्यप्रदेश नहीं आऊंगा, दिल्ली के लोगों ने एक मौका दिया, तबसे प्यार बरकरार है।
45 साल Congress की सरकार
— AAP (@AamAadmiParty) March 14, 2023
20 साल BJP की सरकार
MP में कुछ करना चाहते तो कर देते
आपने मौका तो बहुत दिया
इन्होंने लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी
एक मौका हमको दे दो
काम ना करूं तो दोबारा नहीं आऊंगा
दिल्ली के लोगों ने एक मौका दिया, तबसे प्यार बरकरार है
—CM @ArvindKejriwal #AKInBhopal pic.twitter.com/OLpGcpaHHc
आपको बता दें कि इस साल के अंत में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है, और अब आम आदमी पार्टी ने 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लडने का ऐलान कर भाजपा- कांग्रेस समेत तमाम सियासी दलों के दिल की धड़कन बढ़ा दी है।
आम आदमी पार्टी ने पिछले साल हुए नगर निकाय चुनाव में सिंगरौली सीट पर जीत दर्ज कर प्रदेश में अपना खाता खोला था, सिंगरौली के साथ- साथ पुरे प्रदेश में आप के 52 पार्षद चुनाव जिते थे। इस चुनाव में आप को 6.3% वोट मिलें थे। साथ ही पंचायत चुनाव में 10 जिला पंचायत सदस्य, 27 जनपद पंचायत सदस्य और 118 सरपंच चुनाव जीते थे।
अब देखना ये होगा कि आम आदमी पार्टी के मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा को मध्यप्रदेश की जनता अपनाती है, या फिर भाजपा के लाडली बहन योजना के तहत 1000 रुपए प्रतिमाह को, ये तो वक्त ही बताएगा।
ये भी पढ़े: MP News: 60 फीट गहरे बोरवेल में 24 घंटे तक मौत से लड़ता रहा जंग, 8 साल के मासूम की मौत