Ujjain: महाकाल के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, दिन भर होगा जल और दूध से अभिषेक

महाकाल के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, दिन भर होगा जल और दूध से अभिषेक

महाकाल के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, दिन भर होगा जल और दूध से अभिषेक

Share

उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में सावन माह के छठे सोमवार भगवान महाकाल की भस्म आरती से शिव आराधना का सिलसिला शुरू हुआ। भांग, चंदन, अबीर, गुलाल आदि से भगवान महाकाल का श्रृंगार किया गया आज मंदिर में चार लाख से ज्यादा शिव भक्तों के आशीर्वाद लेने पहुंचने की संभावना है।

द्वादश ज्योतिर्लिंगों में तीसरे नंबर पर विराजित भगवान महाकालेश्वर के दरबार में सावन महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सावन माह के छठे सोमवार को भगवान महाकाल के कपाट खुलने के बाद पंडित और पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ भगवान का जल, दूध, दही, शहद, शक्कर, फलों के रस से अभिषेक किया। इसके बाद भगवान महाकाल का विधि विधान के साथ भांग, चंदन, अबीर, गुलाल आदि से श्रृंगार किया गया। भगवान महाकाल के दरबार में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक संदीप सोनी के मुताबिक सोमवार को भगवान महाकाल की सवारी भी निकलेगी। महाकाल की सवारी के दर्शन करने के लिए भी बड़ी संख्या में शिव भक्त उज्जैन पहुंचे हैं। मंदिर समिति द्वारा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को दर्शन करने के उद्देश्य से व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

महाकालेश्वर मंदिर में आज दिनभर भगवान महाकाल का दूध और जल से अभिषेक चलता रहेगा। हालांकि भस्म आरती के बाद भोग आरती हुई। इसके बाद लगातार शयन कालीन आरती तक भगवान महाकाल की आराधना का सिलसिला जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें: