US No Kings Protests : अमेरिका में शनिवार, 28 मार्च 2026 को “No Kings” नाम से बड़े प्रदर्शन हुए. ये प्रदर्शन डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों, बढ़ती महंगाई और ईरान के साथ चल रहे तनाव के खिलाफ किए गए. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देश के लगभग हर हिस्से में लोग सड़कों पर उतर. बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों और गांवों तक लोग मार्च निकालकर अपनी नाराजगी जता रहे थे. प्रदर्शन में लोग नारे लगा रहे थे, पोस्टर लेकर चल रहे थे, और कई जगह संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए.
मुख्य शहरों में प्रदर्शन
न्यूयॉर्क सिटी : मिडटाउन मैनहटन से मार्च शुरू हुआ. प्रदर्शनकारियों ने इमिग्रेशन नीति, ट्रंप सरकार और ईरान से जुड़े मुद्दों के खिलाफ आवाज उठाई.
सैन फ्रांसिस्को : लोग एम्बारकाडेरो प्लाजा से सिविक सेंटर प्लाजा तक मार्च करते दिखे. यहां अमेरिकी झंडों के साथ-साथ यूक्रेन और ट्रांसजेंडर अधिकारों के समर्थन में भी बैनर देखे गए.
सेंट पॉल : यहां बड़ी रैली हुई जिसमें मशहूर गायक ब्रूस स्प्रिंग्सटीन ने प्रस्तुति दी, उन्होंने मिनेसोटा के लोगों के हौसले की तारीफ की और जनवरी में मारे गए एलेक्स प्रीटी और रेनी गुड को याद किया. ये दोनों लोग इमिग्रेशन कार्रवाई के दौरान मारे गए थे.
राजनीतिक प्रतिक्रिया
गवर्नर टिम वाल्ज ने इन प्रदर्शनकारियों की आलोचना की और कहा कि सरकार की सख्त नीतियों से लोगों में नाराजगी बढ़ी है. बताया जा रहा है कि यह No Kings प्रदर्शन की तीसरी बड़ी लहर है. इससे पहले भी ऐसे प्रदर्शन हुए थे, जिनमें लाखों लोग शामिल हुए थे. इन प्रदर्शनों के पीछे बढ़ती महंगाई, ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी और अर्थव्यवस्था की धीमी रफ्तार जैसे कारण हैं, जो मिडिल ईस्ट में तनाव से जुड़े हुए हैं.
हालांकि वेस्ट पाम बीच में कुछ जगह ट्रंप समर्थकों और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस हुई, लेकिन ज्यादातर जगह प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे.
ये भी पढ़ें- New PAN Card Rules 2026 : PAN 2.0 के तहत नए दस्तावेज और नियम
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








