तिब्बत के सांसद बोले, हमारी परंपरा और संस्कृति भारत से जुड़ी

Tibbat MP in RJD Office
Tibbat MP in RJD Office: बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय के बोर्ड रूम में तिब्बत के सांसदों का स्वागत किया गया। तिब्बत के सांसद कुंगा औसोटोप एवं तेनजिंग जिगदाल को आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बुके और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर तिब्बत के दोनों सांसदों कुंगा ने कहा कि हमारी परंपरा और संस्कृति भारत से जुड़ी है। बौद्ध धर्म के लिए बिहार पवित्र भूमि रही है।
Tibbat MP in RJD Office: भारतीयों के प्रति जताया आभार
वे बोले, तिब्बत के मामले पर भारत ने हमेशा तिब्बत का साथ दिया है। इस समर्थन के लिए हम भारत के लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हैं। दोनों सांसदों का स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह ने कहा कि बिहार महात्मा बुद्ध की ज्ञान की भूमि रही है और इस पवित्र भूमि पर आप सभी का स्वागत है।
भारत और तिब्बत का जुड़ाव अनुपम- जगतानंद
वह बोले, भारत और तिब्बत का जुड़ाव अनुपम रहा है। तिब्बत के मामलों की समाजवादियों ने कभी अनदेखी नहीं की। डॉक्टर लोहिया की तिब्बत के प्रति जिस तरह की सोच थी उसे शब्दों में नहीं व्यक्त किया जा सकता है। तिब्बत और भारत के लोगों का आत्मिक संबंध रहा है। इसे और मजबूती प्रदान करने की आवश्यकता है।
Tibbat MP in RJD Office: ये रहे मौजूद
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, प्रदेश उपाध्यक्ष डा तनवीर हसन , शिवचन्द्र राम, प्रो विकास नारायण उपाध्याय ,सुरेंद्र कुमार , प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद, पूर्व विधायक डॉक्टर अनवर आलम, के बी प्रसाद, प्रदेश महासचिव मदन शर्मा ,फैयाज आलम कमाल ,भाई अरुण कुमार,डॉ कुमार राहुल सिंह,ईअशोक यादव, मुकुंद सिंह, संजय यादव, प्रमोद कुमार राम ,गुलाम रब्बानी, अरुण यादव शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय आदि उपस्थित थे। सभी ने अतिथियों का स्वागत किया।
रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार
ये भी पढ़ें: हम केवट समाज के लोग जिन्होंने भगवान राम को नदी पार करवाई- सहनी