इंडिया गठबंधन में नहीं है कोई दरार : प्रमोद तिवारी 

Share

New Delhi: इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। गठबंधन के दलों में बयानबाजी का दौर जारी है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच की तल्खी तो अब विकराल रूप ले चुकी है। अखिलेश यादव ने कांग्रेस को चालू पार्टी तक कह दिया। आम आदमी पार्टी भी गठबंधन को लेकर तल्ख बयान दे चुकी है। इस बीच कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन एक साथ है। उसमें कोई दरार नहीं है।

इंडिया गठबंधन क्यों बना है?

इंडिया गठबंधन में मचे घमासान पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि पहले आप यह समझिए कि इंडिया गठबंधन क्यों बना है? लोकसभा में भाजपा को 31.8 प्रतिशत वोट मिला था और उन्होंने सरकार बना ली। ये 2014 की बात है। 2019 में भी 37 प्रतिशत के लगभग वोट मिला और सरकार बन गई।

हम लोगों ने इंडिया गठबंधन इसलिए बनाया है ताकि बाकी बचे 60 प्रतिशत लोगों को एक साथ एकत्र कर सकें। ताकि लोकसभा चुनाव में वोटों का बंटवारा न हो। इससे हम बीजेपी को समेट पाएंगे और हमारा गठबंधन 2 तिहाई बहुमत के साथ सरकार बना लेगा।

हमसब एकसाथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

काग्रेस नेता तिवारी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के बारे में कोई कुछ नहीं कहता। कोई भी इस गठबंधन से अलग होने की बातें नहीं करता। जो भी बातें होती हैं वो राजनीतिक जगत में होती हैं। कोई मर्जर तो हुआ नहीं है, कि जो सभी एक स्वर में बोलें। कुछ मसले हैं, उन पर बात-चीत होगी। हमसब एकसाथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और सीट बंटवारे पर भी चीजें सुलझ जाएंगी।

इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए हैं

भाजपा कहती थी कि हमएक साथ नहीं आ पाएंगे। अब जब आ गए हैं तो ये लोग कह रहे कि अलग हो जाएंगे। लेकिन, हम एक साथ हैं। आम चुनाव के लिए गठबंधन एक साथ है। उसमें कोई दरार नहीं है। मैंने पहले भी स्पष्ट किया है और एक बार फिर बोल रहा हूं कि हमारा इंडिया गठबंधन आम चुनाव के लिए हैं।

यह भी पढ़े : Second hand phone : लेने से पहले ये 3 काम कर ले, वरना !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *