हाफिद सईद का करीबी अबु कताल की हुई हत्या, मोस्ट वांटेड था यह आतंकी

Terrorist Organization Lashkar-e-Taiba : पाकिस्तान में आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा को बड़ा झटका लगा है। आतंकी अबु कताल सिंधी की हत्या हो गई है। घटना शनिवार रात 8 बजे की बताई जा रही है। बताते चलें कि अबु कताल मोस्ट वांटेड आतंकी था। इसने भारत में भी कई आतंकी हमले कराए हैं।
आपको बता दें कि NIA की हिट लिस्ट में था और वांटेड घोषित था। यह आतंकी हाफिज सईद का करीबी माना जाता था। बताते चलें कि जगजाहिर है कि हाफिज सईद मुंबई हमले का मास्टरमांड है। जानकारी के लिए बता दें कि तीर्थ यात्री 9 जून को जम्मू कश्मीर रियासी शिव खोड़ी मंदिर से लौट रहे थे। तब ही आतंकियों का हमला होता है। तीर्थयात्रियों से भरी बस थी।
जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई आतंकी हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी। लश्कर – ए – तैयबा के 10 पाकिस्तानी आतंकी थे। मुंबई के कई स्थानों पर हमला किया था।
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान में कई भारत विरोधी घटनाओं को अंजाम देने वालों की मौत हो गई है। लश्कर के टॉप कमांडर की बात करें तो रियाज अहमद उर्फ कासिम मारा गया था, वहीं, बशीर अहमद की भी रहस्यमय तरीके से मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें : दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां ने दी इफ्तार पार्टी, CM रेखा गुप्ता समेत कई हस्तियां हुईं शामिल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप