Advertisement

World Best Beef: एक पोस्ट के बाद उठी मेटा को बॉयकॉट करने की मांग, जानें वजह

Mark Zuckerberg World Best Beef in hindi
Share

Mark Zuckerberg World Best Beef:

Advertisement

मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग( Mark Zuckerberg World Best Beef)को लेकर इन दिनो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। दरअसल उनकी ओर से हालहीं में एक पोस्ट उनके अकाउंट से शेयर किया गया था। जिसमें अपने फैंस से उन्होनें गाय पालने की जानकारी साझा की थी। इस जानकारी के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई तरह से उनकी आलोचना की जा रही है।

Advertisement

को लेकर इन दिनो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। दरअसल उनकी ओर से हालहीं में एक पोस्ट उनके अकाउंट से शेयर किया गया था। जिसमें अपने फैंस से उन्होनें गाय पालने की जानकारी साझा की थी। इस जानकारी के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई तरह से उनकी आलोचना की जा रही है।

क्या मार्क ने खोला नया बिजनेस

इस पोस्ट के बाद से ही लोगों में हलचल मचने लगी कि शायद उन्होनें एक नया बिजनेस खोलने का मन बना लिया है। ऐसा इसलिए क्योंकी इस पोस्ट में उनकी ओर से यह दावा किया गया है कि दुनिया का सबसे बेहतर बीफ बनाना है। इसकी जानकारी उन्होनें अपने अकाउंट पर पोस्ट करते हुए दी है।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपने फैंस कोल मार्क ने बताते हुए लिखा कि उन्होंने हवाई द्वीप के ‘काउआई आइलैंड’ हिस्से में अपना फार्म खोला है, जिसका नाम ‘कोलाऊ रैंच’ है। यहाँ वह जापानी और स्कॉटिश नस्लों के गायें पाल रहे हैं। इन्हें खाने में बीयर और मैकाडामिया मेवे वाला भोजन दिया जाता है।

Source: Mark zuckerberg Insta Handle

इस दिन किया था पोस्ट

जानकारी के लिए बता दें कि मार्क का यह पोस्ट 9 जनवरी 2024 को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर इस समय काफी वायरल हो रहा है। पोस्ट में उन्होनें आगे लिखा कि “मेरा मकसद दुनिया में सबसे उच्च गुणवत्ता वाला गोमांस बनाना है। मवेशी वाग्यू और एंगस हैं और ये मैकाडामिया मील खाकर और बीयर पीते हुए बड़े होंगे। इसे हम यहाँ खेत में उगाते और पैदा करते हैं। हम चाहते हैं कि पूरी प्रक्रिया स्थानीय और पूरी तरह से एक हो।”

हर साल इतना भोजन खाती है गाय

मार्क ने आगे कहा कि “हर गाय हर साल 5000-10000 पाउंड भोजन खाती है इसके लिए कई एकड़ में मैकाडामिया के पेड़ लगाने होंगे। मेरी बेटियाँ मैक के पेड़ लगाने और हमारे कई जानवरों की देखभाल में मदद करती हैं। हम अभी भी सफर के शुरुआती दौर में हैं और हर सीज़न में इसमें सुधार करना मज़ेदार है। मेरे सभी प्रोजेक्ट में ये सबसे स्वादिष्ट है।”

पेटा ने दी मार्क को यह सलाह

सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के वायरल हो जाने के बाद लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया देना शुरु कर दिया है। वहीं इस पोस्ट को देखकर पेटा की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। इसमें उनका कहना है कि तुम केवल टेक्नोलॉजी से ही जुड़े रहो। पेटा ने कहा कि मार्क का यह प्रोजेक्ट जानवरों को मार रहा है। इसी के साथ पेटा ने सलाह देते हुए कहा कि करने के लिए और भी प्रोडक्टिव कार्य हैं। जैसे नए शाकाहारी खाद्य पदार्थ बनाना जो जानवरों को बचाते हैं, ग्रह की मदद करते हैं और मानव स्वास्थ्य में सुधार करते हैं।

मेटा को बॉयकॉट करने की उठी मांग

इस पोस्ट के शेयर किए जाने के बाद कई भारतीय यूजर्स की भावना को आहात हुआ है। जिसे लेकर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों द्वारा मेटा को बॉयकॉट करने की भी मांग उठाई जा रही है। लेकिन कई ऐसे यूजर्स भी देखने को मिले जिसे पोस्ट देखते हुए काफी आनंद मिला। पोस्ट के नीचे एक मुस्लिम यूजर ने लिखते हुए कहा “इसे हलाल सर्टिफाइड रखना, तो ज्यादा स्वादिष्ट होगा”

यह भी पढ़े: Infinix E-Colour Shift: गिरगिट की तरह रंग बदलने में यह फोन है माहिर!,अद्भुत टेक्नोलॉजी से लैस, जल्द होगा लॉन्च

Follow Us On: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *